क्या सच में इस सुपरहिट फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी Katrina Kaif और Ranbir Kapoor की लव स्टोरी, आखिर क्या है रियल ट्रूथ?

Katrina Kaif, Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री कटरीना कैफ की जोड़ी को पर्दे पर लोगों ने बेहद प्यार दिया है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब दोनों के प्यार के चर्चे ऑफ-स्क्रीन भी होते थे.

Katrina Kaif, Ranbir Kapoor
1 / 7
Katrina Kaif, Ranbir Kapoor. image credit- social media

विज्ञापन

साथ किया काम

साथ किया काम2 / 7

दरअसल, दोनों को एक साथ 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'जग्गा जासूस' और 'राजनीति' जैसी फिल्मों में देखा गया है. इन फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया है और दर्शकों का दिल जीता है.

विज्ञापन

को स्टार ने बताया सच

को स्टार ने बताया सच3 / 7

एक समय था जब चर्चा होती थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, अब ये चर्चा 17 साल पुरानी हो चुकी है क्योंकि और अब दोनों के को-स्टार ने इन अफवाहों की सच्चाई भी बता दी है.

विश्वनाथ ने की बात

विश्वनाथ ने की बात4 / 7

साल 2009 में रोम-कॉम ड्रामा 'अजब प्रेम की गजब कहानी' के दौरान दोनों को लेकर प्यार की अफवाह थी. ऐसी खबरें थीं कि इसी फिल्म के सेट पर दोनों के बीच इश्क की शुरुआत हुई थी. अब एक्टर विश्वनाथ ने इन अफवाहों का सच रिवील कर दिया है.

विज्ञापन

क्या बोले विश्वनाथ

क्या बोले विश्वनाथ5 / 7

सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में विश्वनाथ ने बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं था और ये महज एक अफवाह है. उन्होंने कहा कि सेट पर कुछ नहीं हो रहा था. राजकुमार संतोषी जी बैठे हैं वहां और उनके सामने कुछ हो सकता है?

ऐसा कुछ भी नहीं था

ऐसा कुछ भी नहीं था6 / 7

उन्होंने आगे कहा कि सारे लोग वहां पर बहुत आज्ञाकारी बच्चे थे और राजकुमार संतोषी सर किंग हैं, शेर हैं वो. वो अपनी कहानी और कैरेक्टर में लोगों को घुसाकर रखते थे और लोगों को बहुत पैंपर करते थे. ऐसा हमने कुछ नहीं देखा था.

विज्ञापन

झूठी निकली अफवाहें

झूठी निकली अफवाहें7 / 7

विश्वनाथ ने इस तरह की सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है. साथ ही बता दें कि दोनों स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ में बहुत आगे बढ़ चुके हैं और दोनों एक-एक बच्चे के पेरेंट भी हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन