Saif Ali Khan Stabbing Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के घर पर पिछले साल एक हमलावार ने घर में घुसकर चाकू से अटैक कर दिया था. इस हादसे में सैफ अली खान गंभीर घायल हो गए थे. अब इस मामले पर कोर्ट ने आरोपी पर आरोप तय किए हैं. आइए जानते हैं कि इस केस में अब क्या नया अपडेट आया है?
कोर्ट ने आरोपी पर तय किए आरोप
पीटीआई की खबर के अनुसार, एडिशनल सेशन जज जी.पी. देशमुख ने आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम (30) पर आरोप तय किए, लेकिन आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताया है. अब आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा चलेगा. आरोपों की अगर बात करें तो इन आरोपों में जानलेवा हथियार का इस्तेमाल करके गंभीर चोट पहुंचाने के साथ लूटपाट, घर में जबरन घुसना और फॉरेनर्स एक्ट और पासपोर्ट नियमों की संबंधित धाराएं शामिल हैं.
सैफ अली खान के घर में हमला
शुक्रवार 14 अगस्त 2026 को मुंबई की एक अदालत ने सैफ अली खान स्टेबिंग केस में आरोपी पर आरोप तय कर दिए हैं. बता दें कि ये आरोपी एक बांग्लादेशी नागरिक है, जिसने बीते साल सैफ अली खान के घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया था. बाद में आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार भी हुआ.
सैफ हुए थे घायल
मीडिया में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, हमलावर, सैफ अली खान के बेटे तैमूर के कमरे में घुस गया था और अपने बेटे को उससे बचाने के लिए सैफ आगे आए थे. इस बीच हमलावर ने सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया था और इस हमले में सैफ गंभीर घायल हो गए थे, जिसके बाद उनकी सर्जरी की भी खबर आई थी.
फिल्म ‘हैवान’ को लेकर चर्चा में
इसके अलावा अगर सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों सैफ अली खान अपनी आने वाली फिल्म ‘हैवान’ को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म को प्रियदर्शन निर्देशित कर रहे हैं और इसकी रिलीज डेट 11 सितंबर है. इस फिल्म में सैफ के अलावा अक्षय कुमार भी बेहद अहम रोल में हैं. साथ ही सुनने में आया है कि फिल्म में साउथ एक्टर मोहनलाल भी कैमियो कर सकते हैं, लेकिन ये कंफर्म नहीं है.
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 का पहले दिन बड़ा धमाका, इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बनी फिल्म
संबंधित खबरें
'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
37 mins agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
4 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
4 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
4 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
5 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines