Awarapan 2 का पहले दिन बड़ा धमाका, इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग बनी फिल्म

Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर कमाल कर दिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है?

Awarapan 2

Awarapan 2. image credit- social media

Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने रिलीज की थिएटर्स में बवाल काट दिया है और ये दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है. अपने ओपनिंग डे पर इमरान हाशमी की इस फिल्म ने बंपर कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है?

विज्ञापन

फिल्म ‘आवारापन 2’ का कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर खबर लिखे जाने तक 18.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन शानदार शुरुआत की है. हालांकि, अभी फिल्म की कमाई के ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और देर रात तक फिल्म के इन आंकड़ों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

इमरान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म

इसी के साथ फिल्म ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. जी हां, इससे पहले उनकी किसी फिल्म ने ओपनिंग डे पर इतनी कमाई नहीं की थी. फिल्म ‘आवारापन 2’ के बाद अगर इमरान की सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें ‘बादशाहो’ 12.60 करोड़ रुपये, ‘राज 3’ 10.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी हैं.

ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

साथ ही इस लिस्ट में ‘द डर्टी पिक्चर’ 9.54 करोड़ रुपये, ‘जन्नत 2’ 8.52 करोड़ रुपये, ‘मर्डर 2’ 7.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. गौरतलब है कि फिल्म ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है. ‘आवारापन’ के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 7.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

विज्ञापन

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ हुई टक्कर

ऐसे में देखा जाए तो फिल्म ‘आवारापन 2’ ने अपनी ही फ्रैंचाइजी की फिल्म ‘आवारापन’ का लाइफटाइम कलेक्शन भी पार कर लिया है और उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म टिकट खिड़की पर बड़ा कारोबार कर लेगी. बता दें कि फिल्म ‘आवारापन 2’ के साथ सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई और दोनों फिल्मों में पहले दिन तगड़ी टक्कर देखने को मिली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ