Saba Pataudi Reacts on Kareena Kapoor Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का बीते दिन एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में करीना जिम से निकलते हुए नजर आई. इस दौरान लोगों ने करीना के पेट को देखकर उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए. हालांकि, अफवाहों को हवा मिलते ही एक्ट्रेस की टीम ने इन अफवाहों को झूठा बताया. इस बीच अब करीना की ननद और सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने भी इन रूमर्स पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?
सबा ने शेयर की स्टोरी
दरअसल, सबा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है. इस पोस्ट में सबा ने करीना कपूर के वायरल वीडियो का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसको लेकर उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए गए. इस पोस्ट को शेयर करते हुए सबा ने लिखा है कि गलत एंगल और बाल ठीक ना होने का मतलब ये नहीं है कि कोई अपनी तरफ से कुछ भी मान लें.
क्या बोलीं सबा?
सबा ने आगे लिखा कि लोग इतनी बड़ी बात कैसे मान लेते हैं? वो एयरपोर्ट पर बहुत स्टाइलिश और स्लिम लग रही थीं और आज जिम से निकलीं, बस इतनी सी बात है. मैं अपनी बहन को दूसरा बच्चा करने के लिए मना रही हूं, काश ये बात सच होती और ये कहने पर तो वो मेरी जान ही ले लेगी. खुद भी जियो और दूसरों को भी जीने दो. कुछ बातें प्राइवेट रहनी चाहिए. कोई अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं है, प्यार और सम्मान के साथ.
करीना कपूर का वीडियो वायरल
गौरतलब है कि करीना कपूर का हाल ही में जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो टीम के साथ जिम से निकलती हुई नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस का लुक कुछ ठीक नहीं था और वीडियो को देखने लोगों ने कयास लगाए कि अभिनेत्री एक बार फिर से मां बनने वाली हैं, लेकिन जैसे ही अफवाहें उड़ी, तो करीना की टीम ने साफ कर दिया कि ये रूमर्स झूठी हैं और सच नहीं है.
2012 में की थी शादी
बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने अक्टूबर 2012 में शादी की थी. दोनों के दो बेटे हैं और उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान का जन्म 2016 में हुआ था जबकि छोटे बेटे जहांगीर अली खान यानी जेह का जन्म 2021 में हुआ था. हाल ही में करीना अपने परिवार के साथ वेकेशन पर गई थीं, जहां से अभिनेत्री ने फोटोज भी शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फोटोज को बेहद प्यार मिला है.
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: Kareena Kapoor तीसरी बार बनने वाली हैं मां? एक्ट्रेस की टीम ने खुद दिया जवाब
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines