Don 3 से पहले इन फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं Ranveer Singh, लंबी-चौड़ी है कंट्रोवर्सीज की लिस्ट

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी विवाद में एक्टर का नाम आया है या फिर उन्होंने पहली बार किसी फिल्म को रिजेक्ट किया है.

Ranveer Singh

Ranveer Singh. image credit- social media

Ranveer Singh: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक रणवीर की चर्चा हो रही है. अभिनेता ‘डान 3’ विवाद को लेकर खूब चर्चा में हैं. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब रणवीर ने कोई फिल्म रिजेक्ट की है या फिर इस तरह के किसी विवाद में उनका नाम आया है. आइए जानते हैं कि इसके पहले रणवीर ने किन फिल्मों को रिजेक्ट किया है?

विज्ञापन

रणवीर सिंह ने इन फिल्मों को किया रिजेक्ट

फिल्म एनिमल

पॉपुलर फिल्म ‘एनिमल’ का नाम इस लिस्ट में आता है. दरअसल, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने रणवीर सिंह को फिल्म ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने इसे बहुत ‘डार्क’ और हिंसक मानकर छोड़ दिया. इसके बाद ये रोल रणबीर कपूर के पास गया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था.

विज्ञापन

कबीर सिंह

इस फिल्म के लिए भी संदीप रेड्डी वांगा की पहली पसंद रणवीर सिंह ही थे, लेकिन उन्होंने इसे ये सोचकर मना कर दिया था कि इसकी कहानी बहुत निराशाजनक है. हालांकि, बाद में शाहिद कपूर ने ये रोल किया, जो दर्शकों को पसंद आया था.

सैम बहादुर

इस फिल्म के लिए भी रणवीर सिंह को ही लीड रोल ऑफर हुआ था, लेकिन फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी होने के कारण उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया. बाद में ये किरदार विक्की कौशल ने निभाया था.

विज्ञापन

लव एंड वॉर

संजय लीला भंसाली ने भी इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह से बात की थी, लेकिन वे सेकेंड लीड नहीं करना चाहते थे. ये रोल बाद में विक्की कौशल को मिल गया.

बॉम्बे वेलवेट

अनुराग कश्यप की इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ही पहली पसंद थे, लेकिन प्रोड्यूसर्स की असहमति के कारण उन्हें हटाकर रणबीर कपूर को कास्ट किया गया था.

विज्ञापन

रणवीर सिंह से जुड़े विवाद

अब अगर विवादों की बात करें तो ऐसा नहीं है कि सिर्फ ‘डॉन 3’ विवाद और इंडस्ट्री एक्शन या फिर कांतारा मिमिक्री विवाद में ही एक्टर का नाम आया है बल्कि इसके पहले रणवीर का नाम न्यूड मैगजीन फोटोशूट और AIB नॉकआउट रोस्ट जैसे विवाद में आ चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ