हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhurandhar का वो सीन, जिसके शूट के बाद फूट-फूटकर रोए थे रणवीर सिंह, सेट पर छा गई थी मायूसी

Ranveer Singh: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ हर किसी को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म की हर किसी ने बेहद तारीफ की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म का एक सीन शूट करने के बाद सेट पर माहौल इमोशन हो गया था.

विज्ञापन
Ranveer Singh. image credit- social media

Ranveer Singh: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म ने टिकट खिड़की पर आते ही बवाल काट दिया है और ये कमाल का कलेक्शन कर रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म ‘धुरंधर’ का एक सीन शूट करने के बाद रणवीर सिंह इमोशनल हो गए थे. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सा सीन था?

आर.माधवन ने किया खुलासा

दरअसल, इसका खुलासा खुद आर.माधवन ने किया है. इस बारे में बात करते हुए आर.माधवन ने बताया था कि फिल्म में मुंबई 26/11 के हमले का एक सीन है, जिसमें रहमान डकैत और मेजर इकबाल खुशी से झूम उठते हैं और रणवीर सिंह अपनी भावनाओं को कंट्रोल करते हुए ताली बजाते हैं.

अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना हुए इमोशनल

उन्होंने बताया कि सीन के कट होते ही सेट पर माहौल काफी मायूसी वाला हो गया था. फिल्म के इस सीन को शूट करते वक्त अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना फूट-फूटकर रोए थे. हम भारतीय हैं और हम सभी किसी ना किसी तरह से इससे जुड़े हैं. ये एक ऐसा सीन था, जिसके बाद सेट पर मौजूद कोई भी इमोशनल हो जाता और ऐसा ही हुआ भी था.

विज्ञापन

तीन साल की मेहनत

फिल्म ‘धुरंधर’ को बनाना बिल्कुल भी आसान था. इस फिल्म के लिए बेहद रिसर्च की गई और इसके बाद फिल्म का बजट भी बढ़ गया था. फिल्म को बनाने में तीन साल की मेहनत लगी और अब रिजल्ट सबके सामने है. इस फिल्म के पहले पार्ट से भी ज्यादा इसके दूसरे पार्ट को लोगों ने पसंद किया है. फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है, लेकिन ये टिकट खिड़की पर बवाल काट रही है.

फिल्म कर रही तगड़ा कलेक्शन

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने कलेक्शन के मामले में धमाका ही कर दिया है. साथ ही उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म कई बड़े रिकॉर्ड बनाएगी. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म का टोटल कलेक्शन कितना होता है और ये फिल्म कोई बड़ा और नया रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं. अब इसका पता फिल्म के टोटल कलेक्शन के बाद ही लगेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 ने दुनियाभर में काटा बवाल, पर इस जगह लोगों ने नहीं दिया भाव, आखिर कहां नहीं हो पा रही फिल्म की कमाई?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola