Ranbir Kapoor Viral Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. इस बीच अब रणबीर का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है, जिसमें वो गणपति दर्शन के दौरान प्रसाद लेते तो जरूर हैं, लेकिन वो डाइट पर हैं ये कहकर प्रसाद पैपराजी को दे देते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पुराने वीडियो पर अब कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा से सवाल किया गया. आइए जानते हैं कि अंजलि का इस पर क्या कहना है?
अंजलि अरोड़ा ने दिया रिएक्शन
दरअसल, फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज किया गया है. फिल्म में अंजलि माता सीता का किरदार निभा रही हैं. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अंजलि ने प्रसाद और आस्था को लेकर अपनी राय रखी. रणबीर के वायरल वीडियो पर रिएक्शन देते हुए अंजलि अरोड़ा ने कहा कि अरे, मैं तो खुद अभी गणपति जी रखकर आई हूं घर पर और मुझे मीठा बहुत पसंद है. मैं तो इतना ज्यादा मीठा खाती हूं कि बस.
क्या बोलीं अंजलि?
इसके बाद अंजलि ने प्रसाद को लेकर अपनी सोच बताई और कहा कि प्रसाद जो हमें मिलता है, वो आशीर्वाद होता है और उससे ना हमारा पेट बढ़ता है, हमें सद्बुद्धि ही मिलती है. उन्होंने आगे कहा कि जितना प्रसाद मिले, उसे खाना चाहिए और थोड़ा-थोड़ा जरूर खाना चाहिए क्योंकि भगवान का आशीर्वाद कब किस रूप में मिल जाए पता नहीं होता.
रणबीर कपूर का वीडियो वायरल
वहीं, अगर इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में रणबीर कपूर गणपति दर्शन के बाद पैपराजी के साथ नजर आते हैं. इसी दौरान उन्हें प्रसाद दिया जाता है, जिसे वो ले तो लेते हैं, लेकिन खाने से मना कर देते हैं. रणबीर कपूर पैपराजी को प्रसाद का बॉक्स देते हुए कहते हैं कि मैं तो डाइट पर हूं, तुम खा लो.
फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में रणबीर कपूर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरनेट पर वायरल हुआ ये क्लिप 2023 का है यानी इसे 2026 की हालिया घटना नहीं माना जा सकता. गौरतलब है कि मौजूदा समय में रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा तेज है, जिसमें वो भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं और साई पल्लवी सीता के किरदार में हैं. फिल्म का पहला गाना ‘जय जय राम’ भी हाल में रिलीज हुआ है, जो फैंस को बेहद पसंद आया है. बता दें कि रणबीर कपूर की इस फिल्म को इसी साल दिवाली पर रिलीज किया जा रहा है. हालांकि, फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और अगला भाग अगले साल रिलीज होगा.
यह भी पढ़ें- क्या संजय लीला भंसाली के साथ काम करेंगे Mahesh Babu? ‘वाराणसी’ के बाद अगला प्रोजेक्ट कर सकते हैं साइन!
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
50 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
1 hr agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 day agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 day ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 day agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines