हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंतजार खत्म! रणबीर कपूर की 'रामायण' का बड़ा अपडेट, हनुमान जयंती पर दिखेगी 4000 करोड़ी फिल्म की पहली झलक

Ramayana First Glimpse: नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित की जा रही 4000 करोड़ी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने राम नवमी के मौके पर फैंस को तोहफा दिया है. फिल्म की पहली झलक हनुमान जयंती के मौके पर देखने के लिए मिलने वाली है.

विज्ञापन
'रामायण' का बड़ा अपडेट, हनुमान जयंती पर दिखेगी पहली झलक. (Photo- Namit Malhotra/Instagram)

राम नवमी के मौके पर ‘रामायण’ के फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है. नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित की जा रही 4000 करोड़ी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है. फिल्म की पहली झलक जारी करने को लेकर अपडेट शेयर किया गया है कि इसकी पहली झलक हनुमान जयंती के मौके पर देखने के लिए मिलने वाली है. इस फिल्म का निर्माण दो भागों में किया जा रहा है और फिल्म का फर्स्ट पार्ट 2026 में रिलीज किया जाएगा. इसी के साथ ही ये इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है.

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का दर्शकों और फैंस को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, इसकी रिलीज में अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है लेकिन इसके पहले मूवी की पहली झलक को पाने का इंतजार खत्म होने वाला है. मेकर्स ने इसका फर्स्ट लुक जारी करने का ऐलान कर दिया है. ये ऐलान 27 मार्च को राम नवमी के मौके पर किया गया है.

नमित मल्होत्रा ने शेयर की पोस्ट

‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इसे लेकर एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इसके जरिए उन्होंने फैंस को राम नवमी की शुभकामनाएं तो दी साथ ही लिखा, ‘यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है और जो भी कदम हम उठा रहे हैं, वह पूरी जिम्मेदारी, श्रद्धा और समर्पण के साथ उठाया गया है, ताकि हमारी अपनी रामायण को उसकी सच्ची भावना और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत किया जा सके.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Viral Video: Dhurandhar 2 देखते-देखते भिड़ गए फैंस, थिएटर बना अखाड़ा; चले लात-घूंसे

हनुमान जयंती पर आएंगे राम!

वह इस पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘हम अगली झलक ‘राम’ की 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर शेयर करने के लिए उत्सुक हैं, जहां हम अपने कई सालों की मेहनत को एक भव्य वर्ल्ड रिवील के जरिए फैंस के साथ साझा करेंगे और इस खास पल को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे. आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 8 दिनों में Dhurandhar The Revenge ने 8 बड़ी फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, 1000 करोड़ पार पहुंचा कलेक्शन

‘रामायण’ की स्टार कास्ट

इसके साथ ही ‘रामायण’ की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इसमें रणबीर कपूर राम और साई पल्लवी सीता के रोल में दिखाई देने वाले हैं. वहीं, फिल्म में ‘केजीएफ’ स्टार यश भी हैं, जो राणव की भूमिका में होंगे. इसके साथ ही सनी देओल हनुमान तो रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्माण बड़े स्केल पर किया जा रहा है.

विज्ञापन

‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट दुनियाभर में IMAX पर रिलीज होगा, जिसे दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज किया जाएगा और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola