Ramayana Film Distribution Rights: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को लेकर हर कोई बेहद एक्साइटेड नजर आ रहा है. मेकर्स भी फिल्म का बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और इस पर पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं. इस बीच अब सुनने में आया है कि फिल्म से धर्मा प्रोडक्शन भी जुड़ गया है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला?
धर्मा प्रोडक्शन के साथ डील पक्की
दरअसल, करण जौहर ने इस फिल्म को घरेलू बाजार यानी भारत में डिस्ट्रीब्यूट करने की जिम्मेदारी निभाई है. जी हां, फिल्म इतनी चर्चित और और मेगा बजट है तो जाहिर है कि इसकी डील भी करोड़ों में हुई है. ‘वैरायटी इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई दौर की बातचीत के बाद को-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की DNEG और यश की ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ ने करण जौहर की ‘धर्मा प्रोडक्शन्स’ के साथ डील पक्की कर ली है.
करोड़ों में हुई डील
इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स के लिए बातचीत करीब 500 करोड़ रुपये से शुरू हुई थी और आखिर में ये डील 250 करोड़ रुपये में तय हुई है. वहीं, निर्माता नमित मल्होत्रा ने फिल्म का 30 मिनट का एडिटेड फुटेज भी कई स्टूडियोज को दिखाया था और इसके विजुअल ने धर्मा प्रोडक्शंस को इस कदर प्रभावित कर दिया कि डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स की डील के रास्ते अपने आप खुल गए.
दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
गौरतलब है कि फिल्म ‘रामायण’ का पहला पार्ट इस साल दिवाली के अवसर पर रिलीज हो रहा है और फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा. भारत में रिलीज की जिम्मेदारी जहां धर्मा प्रोडक्शन ने संभाल ली है तो वहीं ओवरसीज इस फिल्म को वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स डिस्ट्रिब्यूट करेगा.
मेगा बजट में बन रही फिल्म
इसके अलावा अगर फिल्म के बजट की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया है. इसके अलावा फिल्म के म्यूजिक के लिए भी खास तैयारी हुई है. अब देखने वाल बात होगी कि फिल्म रिलीज के बाद कैसा परफॉर्म करती है.
यह भी पढ़ें- महारानी की तरह सजीं Anshula Kapoor, शादी में पहना मां का 42 साल पुराना जरदोजी दुपट्टा
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
1 hr ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
3 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
4 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
5 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
14 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
21 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
22 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
23 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines