रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बॉलीवुड सिंगर्स छाए, गाए राम भजन, थिरकती नजर आईं Kangana

Ram Mandir Pran Pratishtha: आज 22 जनवरी को राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम जोर-शोर से चल रहा है, इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स को पूरे जोश के साथ अयोध्या में भजन गाते देखा गया।

bollywood celebs at ram mandir

image credit-social media

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह जोर-शोर से चल रहा है। इस आयोजन में पार्ट लेने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स वहां पहुंच गए हैं। अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, रजनीकांत, सोनू निगम, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच गए हैं। इनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

इस बीच कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर राम मंदिर की तस्वीरें पोस्ट की हैं, उन्होंने फोटोज पोस्ट करते हुए लिखा है, यह जन्मभूमि है परम पूज्य श्री राम की, एक नए युग का आरंभ हो गया इसके साथ। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो पूरे जोश के साथ बोलती दिख रही हैं, जय श्री राम।

विज्ञापन

साथ ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सिंगर अनुराधा पौडवाल और कविता पौडवाल ने राम भजन गाए हैं।

विज्ञापन

सोनू निगम ने बांधा समा

विज्ञापन

वहीं सिंगर शंकर महादेवन और सोनू निगम ने इस दौरान सुंदर भजन गाए हैं। सोनू निगम ने माथे पर तिलक  लगाया हुआ है और ट्रेडिशनल आउटफिट पहने राम भजन गाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन

गुरमीत चौधरी और देबिना बेनर्जी

टीवी शो रामायण में राम सीता का किरदार निभाने वाले गुरमीत चौधरी और देबिना बेनर्जी भी राम भक्ति में लीन नजर आए।

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेल शिल्पा शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर राम लला का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा है।

विज्ञापन

आफताब शिवदासानी बोले जय श्री राम

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी ने सोशल मीडिया पर राम लला की फोटो शेयर की है, उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, जय श्री राम।

विज्ञापन

अक्षय कुमार क्यों नहीं पहुंचे अयोध्या?

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समारोह के लिए 11000 लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस बीच कुछ सेलेब्स ऐसे हैं जो इस समारोह में नहीं पहुंच पाए, इनमें एक नाम अक्षय कुमार का है, जो फिल्म मेकर्स को किए किसी वादे की वजह से वहां नहीं पहुंच पाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ