राजपाल यादव 16 साल पुराने चेक बाउंस मामले की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर को 5 फरवरी, 2026 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा था, जिसके बाद उन्होंने बेल याचिका दाखिल की थी. इस पर पहली बार 12 फरवरी को सुनवाई की गई थी. उस समय कोर्ट की ओर से अभिनेता के वकील को फटकार मिली थी और वकील की मांग पर 16 फरवरी के लिए सुनवाई को टाल दिया गया था. ऐसे में अब इसी बेल याचिका पर आज सुनवाई हुई. वकील ने अंतरिम जमानत के लिए अनुरोध किया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने 1.5 करोड़ के डिमांड ड्राफ्ट जमा कराने के लिए कहा था, जो एक्टर ने जमा करा दिया है और इसके बाद अब उन्हें बेल की मंजूरी मिल गई है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव की बेल याचिका को मंजूर तो कर लिया है लेकिन उनके लिए शर्त भी रखी गई है. हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत के लिए राजपाल यादव के वकील को दोपहर 3 बजे तक 1.5 करोड़ का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने का समय दिया था. कोर्ट की ओर से कहा गया था कि अगर आज 3 बजे तक डिमांड ड्राफ्ट जमा कर दिया जाएगा तो उन्हें जमानत मिल जाएगी. अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो इस मामले पर अगला फैसला 17 फरवरी को सुनाया जाता. लेकिन अब एक्टर की ओर से डीडी जमा करा दी गई है और इस मामले में सुनवाई अगली तारीख 18 मार्च तय की गई है. राजपाल की ओर से बेल याचिका भतीजी की शादी अटेंड करने के लिए दाखिल की गई थी. उनकी भतीजी की शादी 19 फरवरी को है.
यह भी पढ़ें: ‘लॉलीपॉप अश्लील है तो मुन्नी बदनाम क्या है’, भोजपुरी में अश्लीलता को लेकर पवन सिंह का बड़ा बयान
कोर्ट से पड़ी थी फटकार
दिल्ली हाई कोर्ट में 12 फरवरी को भी राजपाल यादव की बेल याचिका पर सुनवाई की गई थी, जिसमें एक्टर को कोर्ट से फटकार पड़ी थी. एक्टर की ओर वकील द्वारा दी गई सभी दलीलों को कोर्ट ने बेबुनियाद ठहराया था. एक्टर ने अपनी सजा को रद्द करने की भी मांग की थी और मामले को सेटल करने की इच्छा भी जताई थी. उनकी इस डिमांड पर राजपाल का कहना था कि जब वो पहले ही कुबूल कर चुके हैं कि उन्होंने कर्ज लिया था तो फिल्म माफी कैसी. कोर्ट ने कहा कि राजपाल को 25-30 मौके पैसे चुकाने के लिए पहले ही दिए जा चुके हैं. इसके बावजूद उन्होंने पैसे नहीं चुकाए. उन पर अपना वादा पूरा ना करने का भी आरोप लगाया था. राजपाल के वकील के मुताबिक, कर्ज की 3 करोड़ से ज्यादा की रकम दी जा चुकी है. याचिकाकर्ता को 2.10 करोड़ रुपये जमा करने हैं.
यह भी पढ़ें; राजपाल यादव चेक बाउंस केस; जेल मिलेगी या बेल? मामले की सुनवाई आज, जानिए अब तक क्या- क्या हुआ
16 साल पुराना है मामला
गौरतलब है कि अगर राजपाल यादव के चेक बाउंस वाले मामले की बात की जाए तो एक्टर से जुड़ा ये मामला 16 साल पुराना है. 2010 में एक्टर ने बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ का उधार लिया था. बदले में प्रॉफिट देने का वादा किया था. मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने राजपाल से पैसे वापस मांगे, जिसे वो देने में असमर्थ थे. फिर मामला कोर्ट पहुंचा और प्रोडक्शन हाउस की ओर से लीगल एक्शन लिया गया. राजपाल और उनकी पत्नी के खिलाफ केस हुआ है. इस सिलसिले में वह दो बार जेल जा चुके हैं.
संबंधित खबरें
किसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
2 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
3 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
6 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
20 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
23 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
1 day agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
1 day ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines