RajKummar Rao Reveal Daughter Name: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर राजकुमार राव और उनकी वाइफ पत्रलेखा बीते साल एक बच्ची के पेरेंट्स बने. इस खबर से फैंस बेहद खुश हुए थे. इस बीच अब राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी नन्ही परी का नाम रिवील कर दिया है. साथ ही उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक भी शेयर की है. हालांकि, उसका फेस रिवील नहीं किया है. आइए जानते हैं कि राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है?
राजकुमार और पत्रलेखा ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, राजकुमार और पत्रलेखा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में कपल ने अपने हाथों के बीच में अपनी नन्ही-सी बेटी का छोटा-सा हाथ थामा है. पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हाथ जोड़कर और पूरे दिल से हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद से आपको मिलवा रहे हैं.
क्या है राजकुमार की बेटी का नाम?
इस पोस्ट में आगे कपल ने अपनी बेटी का नाम लिखा है ‘पार्वती पॉल राव’. इसके साथ ही उन्होंने दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की है. जैसे ही कपल का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया, तो वायरल हो गया. इंटरनेट पर फैंस और यूजर्स से लेकर सेलेब्स तक ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया और कपल को बधाई दी.
क्या है राजकुमार राव की बेटी के नाम का मतलब?
राजकुमार राव की बेटी ‘पार्वती पॉल राव’ के मीनिंग की अगर बात करें, तो ‘पार्वती’ देवी पार्वती (शक्ति, कृपा, भक्ति और मातृत्व का प्रतीक) से प्रेरित है, ‘पॉल’ पत्रलेखा का सरनेम है और ‘राव’ राजकुमार राव का सरनेम है, जो पारिवारिक पहचान बताता है. बता दें कि ये नाम संस्कृत से उत्पन्न हुआ है.
कब हुई थी कपल की शादी?
गौरतलब है कि ‘पार्वती पॉल राव’ का जन्म उनके पेरेंट्स की वेडिंग एनिवर्सरी के दिन ही हुआ था. बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को शादी की थी. शादी के पहले दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था और फिर दोनों ने सात फेरे लिए थे. शादी के चार साल बाद कपल के घर बेटी का जन्म हुआ था.
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड का ‘महाराज’ बन ये एक्टर आज करता है लोगों के दिलों पर राज, कभी गांव में उठाया करता था गोबर
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
3 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
6 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
7 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines