बॉलीवुड का ‘महाराज' बन ये एक्टर आज करता है लोगों के दिलों पर राज, कभी गांव में उठाया करता था गोबर

Jaideep Ahlawat: आज हम आपको हिंदी सिनेमा के उस अभिनेता के बारे में बता रहे हैं. जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली है. आइए जानते हैं इनके बारे में…

Jaideep Ahlawat

Jaideep Ahlawat. image credit- social media

Jaideep Ahlawat: बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में बेहद संघर्ष किया है. अपनी कड़ी मेहनत के बाद ही इन सितारों को इंडस्ट्री में एक अलग जगह मिली है और इन्होंने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. आज हम आपको हिंदी सिनेमा के एक ऐसे ही स्टार के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर जयदीप अहलावत

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर जयदीप अहलावत हैं. जी हां, जयदीप अहलावत ने अपनी मेहनत और काम के दम पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही जगह बना ली है. आज बॉलीवुड के ‘महाराज’ के रूप से जाने वाले एक्टर जयदीप अहलावत कभी गांव में गोबर उठाया करते थे.

विज्ञापन

फिल्म ‘महाराज’

जयदीप अहलावत ने अपनी मेहनत के दम पर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली. फिल्म ‘महाराज’ जयदीप के लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया था और उन्हें एक नी पहचान मिल गई थी. जयदीप ने आज हर किसी के दिल में अपनी खास और बेहद मजबूत जगह बना ली है. जयदीप का जन्म हरियाणा के रोहतक जिले के खरकरा गांव में एक जाट फैमिली में हुआ था.

वेब सीरीज ‘पाताल लोक’

जयदीप ने कई फिल्मों और सीरीज में काम किया है, लेकिन एक्टर को पॉपुलर वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में एक पुलिस वाले (हाथीराम चौधरी) के किरदार ने बेहद पॉपुलैरिटी मिली थी. इस सीरीज में इस किरदार के लिए एक्टर को बेस्ट एक्टर के लिए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड भी मिल चुका है.

विज्ञापन

दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’

इसके अलावा अगर जयदीप की बात करें तो हाल ही में एक्टर को दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ में देखा गया था. जयदीप अपने हर किरदार को लेकर बेहद सीरियस रहते हैं. अभिनेता की फिल्मों और सीरीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. हर कोई उनकी फिल्मों को खूब पसंद करता है और उन्हें प्यार देता है, लेकिन फिल्म ‘महाराज’ में जयदीप का लुक बेहद अलग था, जो आज भी लोगों को याद है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ