हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Jasmine Sandlas के पास कितनी दौलत? एक शो के लिए चार्ज करती हैं मोटी रकम

Jasmine Sandlas Networth: मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के पास करोड़ों की दौलत है. आइए जानते हैं कि सिंगर के पास कितनी नेटवर्थ है? साथ ही उनके पास कौन-सी लग्जरी गाड़ियां हैं?

विज्ञापन
Jasmine Sandlas. image credit- social media

Jasmine Sandlas Networth: मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक जैस्मीन सैंडलस की ही चर्चा हो रही है. इस बीच अब सिंगर की नेटवर्थ भी लाइमलाइट में आ गई है. आइए जानते हैं कि आखिर जैस्मीन सैंडलस के पास कितनी दौलत है?

जैस्मीन सैंडलस की नेटवर्थ

जैस्मीन सैंडलस की नेटवर्थ की अगर बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगर के पास कुल संपत्ति 35 करोड़ रुपये से 58 करोड़ रुपये (लगभग $4.5 मिलियन से $7 मिलियन USD) के बीच होने का अनुमान है. हालांकि, ये कंफर्म नहीं है क्योंकि ये जानकारी रिपोर्ट्स के आधार पर है और ना ही इसे सिंगर या फिर उनकी टीम की ओर से कंफर्म किया गया है.

कितनी फीस लेती है जैस्मीन?

जैस्मीन सैंडलस कि ये कमाई पंजाबी और बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर के तौर पर उनके बेहद सफल करियर, बड़े पैमाने पर लाइव कॉन्सर्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट और डिजिटल स्ट्रीमिंग से हुई है. इसके अलावा जैस्मीन हर स्टूडियो ट्रैक के लिए लगभग 2 लाख से 5 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं.

विज्ञापन

एक शो की फीस

साथ ही सिंगर अपने लाइव इवेंट्स से लोगों को बहुत एंटरटेन करती हैं और हर कॉन्सर्ट के लिए 30 लाख से 35 लाख तक चार्ज करती हैं. इसके अलावा जैस्मीन सैंडलस के YouTube और Instagram पर लाखों व्यूज के साथ, उनकी ऑनलाइन मौजूदगी से उन्हें हर महीने लगातार स्ट्रीमिंग रॉयल्टी और सोशल मीडिया स्पॉन्सरशिप से कमाई होती है.

लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन

इसके अलावा अगर जैस्मीन के कार कलेक्शन की बात करें तो जैस्मीन के पास उनकी लग्जरी गाड़ियों में जीप कंपास, ऑडी और मर्सिडीज-बेंज शामिल हैं. इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा उनके पास कैलिफोर्निया, USA में घर है और साथ ही जालंधर, पंजाब में भी एक घर है. जैस्मीन के नेटवर्थ को लेकर ये जानकारी सिर्फ रिपोर्ट्स के आधार पर है.

विज्ञापन

‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’

बता दें कि हाल ही में दिल्ली में अपने ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ की ओपनिंग नाइट पर सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने स्टेज पर अपनी सगाई का ऐलान किया है. जैस्मीन के मंगेतर का नाम शेखर चौधरी है. अब सोशल मीडिया पर इस इवेंट के तमाम वीडियोज वायरल हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 69 की उम्र में हसीना ने दिखाई 39 की अदाएं, एक्ट्रेस के ग्लैमरस अंदाज पर फिदा हुए फैंस

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola