69 की उम्र में हसीना ने दिखाई 39 की अदाएं, एक्ट्रेस के ग्लैमरस अंदाज पर फिदा हुए फैंस

Bollywood Actress Look: हिंदी सिनेमा की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जो अपने लुक्स से फैंस और यूजर्स को हमेशा ही इम्प्रेस कर देती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं, जिनकी हालिया फोटोज देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Dimple Kapadia
1 / 6
Dimple Kapadia. image credit- social media

विज्ञापन

डिंपल कपाड़िया

डिंपल कपाड़िया2 / 6

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की पॉपुलर और दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया हैं. डिंपल कपाड़िया को हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' के प्रीमियर में देखा गया. इस दौरान उन्होंने अबू जानी संदीप खोसला का डिजाइनर आउटफिट पहना था.

विज्ञापन

डिंपल का लुक

डिंपल का लुक3 / 6

इस दौरान एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने बांधनी कोट और महादेव से प्रेरित आई पेंडेंट नेकलेस पहना था, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा. फैंस एक्ट्रेस के इस अंदाज पर फिदा हो गए हैं और उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं.

रॉयल लुक

रॉयल लुक4 / 6

डिंपल ने हाथ से की गई कढ़ाई वाला बांधनी डिजाइन वाला गोडार्ट वाला कोट पहना था. टखनों तक लंबे इस कोट पर रेशमी धागों और जरदोजी की बारीक कढ़ाई की गई है, जो इसे रॉयल लुक दे रही थीं.

विज्ञापन

फैंस को पसंद आया लुक

फैंस को पसंद आया लुक5 / 6

जानकारी की मानें, तो सोने से बने इस नेकलेस को हीरे और रूबी (माणिक) से सजाया गया था, जिसने पूरे लुक में चार चांद लगा दिए थे. डिंपल के इस लुक की खूब तारीफ हो रही है और ये फैंस को बेहद पसंद आया है.

डिंपल का फैशन

डिंपल का फैशन6 / 6

गौरतलब है कि डिंपल कपाड़िया हमेशा ही अपने अलग फैशन को लेकर चर्चा में आ जाती हैं. एक्ट्रेस के लुक की भी खूब तारीफ होती है और उनका अंदाज लोगों को पसंद आता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन