Horror Film: आज-कल हॉरर फिल्मों का अपना एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. अगर आप भी हॉरर और कॉमेडी से भरा कुछ तगड़ा देखना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. जी हां, हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो भले ही दो साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन कम बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट दिया था. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?
पॉपुलर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ है. साल 2024 में 7 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘मुंज्या’ ने बॉलीवुड में धमाल मचा दिया और कम बजट की ये फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. इस फिल्म के वीएफएक्स पर 15 करोड़ रुपये खर्च हुए थे.
फिल्म का बजट और कलेक्शन
फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए 132 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इस फिल्म में अभय वर्मा ने बिट्टू का किरदार निभाया था और उन्होंने अपनी नेचुरल एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग से सबको हैरान कर दिया था.
शानदार एक्टिंग
फिल्म में अभय ने दिखा दिया था कि अच्छी एक्टिंग के लिए किसी फिल्मी परिवार से होना जरूरी नहीं है. अभय के अलावा इस फिल्म में शरवरी वाघ ने बेला का किरदार अदा किया था. साथ ही फिल्म में मोना सिंह की एक्टिंग भी कमाल की थी. इस फिल्म की हर एक चीज बेहद परफेक्ट थी और यही वजह है कि ये दर्शकों को इतनी पसंद आई थी.
कहां देखें?
अगर आपने भी अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है और इसे देखना चाहते हैं, तो इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. फिल्म आज भी दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में शामिल है और समय-समय कई बार ट्रेडिंग में आ जाती हैं. हॉरर लवर्स के लिए ये फिल्म एक बेहद शानदार और बेस्ट ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें- Jennifer Winget के पास कितनी दौलत? एक एपिसोड के लिए चार्ज करती हैं मोटी रकम
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines