90s की वो 5 हॉरर फिल्में, जिन्हें देख आ जाएगा पसीना, अकेले देखने से डरते थे लोग

Horror Movies: अगर आप भी हॉरर फिल्मों के दीवाने हैं, तो हम आपको 90s की पॉपुलर हॉरर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. ये फिल्में ऐसी हैं कि लोग इन्हें अकेला देखने से डरते हैं. आइए जानते हैं कि ये कौन-कौन-सी फिल्में हैं?

horror movies
1 / 6
horror movies. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

विज्ञापन

पुरानी हवेली

पुरानी हवेली2 / 6

फिल्म ‘पुरानी हवेली' बेहद पॉपुलर हॉरर फिल्म है. इस फिल्म को रामसे ब्रदर्स की सबसे डरावनी फिल्मों में शामिल किया गया है. फिल्म में दीपक पराशर और अमिता नांगिया नीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक न्यूली मैरिड कपल की थी, जो एक पुरानी हवेली में फंस जाता है. इसे 90s की सबसे खौफनाक फिल्मों में गिना जाता है.

विज्ञापन

डाक बंगला

डाक बंगला3 / 6

फिल्म ‘डाक बंगला' में मजहर खान ने लीड रोल में थे. डर और सस्पेंस से भरी इस फिल्म की कहानी एक भूतिया जगह के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां रहस्यमयी घटनाएं होती रहती थीं. हॉरर के दीवानों के लिए ये एक बेस्ट ऑप्शन है.

वीराना

वीराना4 / 6

हॉरर फिल्मों की बात हो और 'वीराना' का नाम ना आए, भला ऐसा कैसे हो सकता है. ये फिल्म भी उस समय की सबसे पॉपुलर फिल्म मानी जाती है. फिल्म में एक्ट्रेस जैस्मिन ने चुड़ैल का किरदार निभाकर खूब चर्चा बटोरी थी.

विज्ञापन

सन्नाटा

सन्नाटा 5 / 6

फिल्म ‘सन्नाटा' को भी 90s की पॉपुलर हॉरर फिल्मों में गिना जाता है. फिल्म अपने नाम की तरह डर और रहस्य से भरी हुई थी. इस फिल्म में विनोद मेहरा, बिंदिया गोस्वामी, हेलन और सारिका जैसे कलाकारों ने काम किया था.

बंद दरवाजा

बंद दरवाजा6 / 6

हॉरर फिल्मों की इस लिस्ट में 'बंद दरवाजा' का नाम भी है. ये फिल्म सबसे पॉपुलर हॉरर फिल्मों में आती है. इस फिल्म में लोगों को पहली बार इंडियन ड्रैकुला जैसा किरदार देखने को मिला था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन