Piyush Mishra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और लेखक पीयूष मिश्रा के साथ हादसा हो गया है. पीयूष मिश्रा को चोट लग गई है. खबर सुनने के बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि अब पीयूष मिश्रा की हालत कैसी है और उन्हें कहां पर चोट लगी है. साथ ही उनके साथ ये हादसा कैसे हुआ है?
आकाशादित्य लामा ने दी जानकारी
दरअसल, आज यानी मंगलवार को मुंबई में फिल्म ‘दुल्हनिया ले आएगी’ का एक प्रमोशनल इवेंट था. इस इवेंट में फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे पीयूष मिश्रा, निर्देशक आकाशादित्य लामा और अभिनेत्री खुशाली कुमार शामिल होने वाले थे. इस इवेंट में पीयूष मिश्रा नजर नहीं आए, तो सवाल उठा कि वो क्यों नहीं आए? जिसका जवाब निर्देशक आकाशादित्य लामा ने दिया.
डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह
निर्देशक आकाशादित्य लामा ने जानकारी देते हुए कहा कि अभिनेता पीयूष मिश्रा सोमवार रात बाथरूम में फिसलकर चोटिल हो गए हैं और उनका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है. अपनी बात को जारी रखते हुए आकाशादित्य लामा ने बताया कि कल राज उन्हें ये जानकारी मिली.
मैनेजर ने दी जानकारी
उन्होंने कहा कि कल रात उनके मैनेजर का फोन आया था और उन्होंने बताया कि पीयूष जी घर पर बाथरूम में फिसल गए, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है. डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह बेड रेस्ट की सलाह दी है. हालांकि, वो ठीक हैं और चिंता की बात नहीं है, लेकिन इसलिए वो फिल्म के प्रमोशन और इंटरव्यू का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.
स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कर रहे सामना
इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि पीयूष मिश्रा बीते कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद वो अपने सभी पेशेवर काम पूरी ईमानदारी से निभा रहे थे. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के बावजूद वो लगातार कोशिश कर रहे थे कि फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा बन सकें, लेकिन इस हादसे के बाद उनकी हालत ऐसी है कि फिलहाल वो बिस्तर से उठ भी नहीं पा रहे हैं. हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.
यह भी पढ़ें- ‘भोलेनाथ, इन बच्चों को…’, युवाओं को मिला Honey Singh का सपोर्ट, सिंगर ने किया ये फैसला
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines