Palash Muchhal Back to Work: म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर पलाश मुच्छल बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक पलाश की खूब बातें हो रही हैं. इस बीच अब पलाश एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. हालांकि, पलाश अपनी पर्सनल नहीं बल्कि प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
पलाश ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, पलाश मुच्छल ने अपने सोशल मीडिया पर विरल भयानी के एक पोस्ट को रिपोस्ट किया है. इस पोस्ट में जानकारी दी गई है कि पलाश जल्द ही नई फिल्म बनाने वाले हैं. पलाश की इस फिल्म का नाम तो अभी सामने नहीं आया है, लेकिन फिल्म का निर्देशन पलाश ही करने वाली हैं. इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर श्रेयस तलपड़े नजर आने वाले हैं.
फिल्म की कहानी
वहीं, अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो जानकारी है कि इस फिल्म की कहानी एक आम इंसान की लाइफ पर आधारित होगी. पलाश ने अपनी फिल्म के लिए एक्टर को साइन कर लिया है. गौरतलब है कि पलाश मुच्छल इसके पहले भी कई फिल्में बना चुके हैं. भले ही बीते कुछ दिनों पहले पलाश को ट्रोलिंग और लोगों की गालियां सुनने को मिली थी, लेकिन अब वो कमबैक को तैयार हैं.
स्मृति मंधाना से होनी थी शादी
बता दें कि बीते साल पलाश मुच्छल की शादी क्रिकेटर स्मृति मंधाना से होनी थी, लेकिन शादी के कुछ ही पहले ये टूट गई. उस वक्त इस शादी को पोस्टपोन किया गया था और स्मृति मंधाना के पिता की खराब तबीयत बताया गया था, लेकिन कुछ ही समय बाद पलाश की एक लड़की के साथ चैट वायरल हो गई थी, जिसके बाद उनपर चीटिंग के आरोप लगे थे.
पहले हुई पोस्टपोन फिर कैंसिल
इसके बाद पलाश और स्मृति की शादी भी टूट गई और दोनों ने अपनी राहें अलग-अलग कर ली थी. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक उस वक्त यही चर्चा थी कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पहले शादी पोस्टपोन हुई और टूट गई. अब सच क्या है वो तो पलाश और स्मृति और उनकी फैमिली ही जानते हैं, लेकिन दोनों ने अपनी शादी से कुछ ही पहले अलग होने का फैसला ले लेकर एक-दूसरे से दूरी बना ली थी.
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड का वो सुपरस्टार, जिन्होंने पाकिस्तानी पीएम को किया था फोन, आखिर क्या थी वजह?
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines