बॉलीवुड का वो सुपरस्टार, जिन्होंने पाकिस्तानी पीएम को किया था फोन, आखिर क्या थी वजह?

Dilip Kumar: दिलीप कुमार साहब को ना सिर्फ भारत बल्कि पाकिस्तान में भी बहुत इज्जत मिलती थी. हर कोई अभिनेता का बेहद सम्मान करता था. दिलीप साहब ने भी ना सिर्फ सिनेमा बल्कि देश के भले के लिए हर कोशिश की थी.

Dilip Kumar

Dilip Kumar. image credit- social media

Dilip Kumar: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार्स की अगर बात करें, तो इसमें दिलीप कुमार साहब का नाम आना तो लाजमी है. दिलीप साहब भारत के सबसे बड़े फिल्मस्टार्स में से एक थे. दिलीप कुमार साहब ने ना सिर्फ सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्म दी बल्कि उन्होंने देश के लिए भी जो बन पड़ा किया. इसके लिए एक बार उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भी बात की थी. आइए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे की क्या वजह थी?

विज्ञापन

दिलीप साहब ने किया था फोन

दरअसल, बात उस वक्त की है जब 1999 में कारगिल में भारत-पाकिस्तान युद्ध छिड़ा हुआ था. दिलीप कुमार साहब ने दोनों देशों के बीच शांति के लिए बहाली की कोशिश की थी. ये तो सभी जानते हैं कि दिलीप साहब का जन्म पाकिस्तान में हुआ था. इस वजह से पाक भी दिलीप साहब को हमेशा से बहुत इज्जत देता था.

विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी ने करवाई थी कॉल

रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप साहब से ये फोन कॉल किसी और ने नहीं बल्कि तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने करवाई थी. एक स्क्रीन रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन कॉल पर दिलीप कुमार ने नवाज शरीफ से कहा था कि मियां साहब, हमें आपसे यह उम्मीद नहीं थी क्योंकि आपने हमेशा पाकिस्तान और भारत के बीच शांति के बड़े सपोर्टर होने का दावा किया है.

क्या बोले थे दिलीप कुमार?

इसके अलावा सुनने में ये तो भी आया है कि उन्होंने कहा था कि एक भारतीय मुसलमान होने के तौर पर मैं आपको बताना चाहता हूं कि पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव होने पर भारतीय मुसलमान बहुत इनसिक्योर हो जाते हैं. इतना ही नहीं बल्कि उनका अपने घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है. प्लीज इस सिचुएशन को कंट्रोल करने के लिए करने के लिए कुछ करें.

विज्ञापन

टेंशन हो गई थी कम

इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि दिलीप साहब के इस फोन के बाद कुछ समय के लिए टेंशन कम हो गई थी. हालांकि, हालात बिगड़ गए थे और युद्ध तीन महीने तक चला था, लेकिन इस फोन कॉल के जरिए दिलीप साहब ने सिचुएशन को कंट्रोल करने की कोशिश की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ