Palash Muchhal: म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुच्छल को लेकर चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है. इन दिनों इंटरनेट और खबरों के बाजार में पलाश को लेकर खूब चर्चा हो रही है. हर कोई पलाश के बारे में तरह-तरह की बातें करता नजर आ रहा है. इस बीच अब पलशा ने एक और बड़ा कदम उठाया है. आइए जानते हैं कि पलाश ने अब क्या किया है?
पलाश और स्मृति विवाद
ये तो सभी जानते हैं कि स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान माने ने पलाश मुछाल पर पैसों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. इसके बाद पलाश ने विज्ञान पर 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा ठोका है. अब इसके बाद पलाश ने अपने इंस्टाग्राम से स्मृति मंधाना से संबंधित सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं, जिससे पलाश और स्मृति विवाद एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है.
पलाश ने डिलीट की पोस्ट
गौरतलब है कि स्मृति मंधाना से शादी टूटने के बाद भी पलाश के इंस्टाग्राम पर स्मृति की फोटोज नजर आ रही थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है और पलाश ने सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया है. हालांकि, अभी भी एक वीडियो जरूर है, जो पलाश के बर्थडे का है. इस वीडियो में कई सेलेब्स के साथ स्मृति भी नजर आ रही हैं.
पहले पोस्टपोन हुई शादी फिर कैंसिल
इसके अलावा अगर पलाश और स्मृति की बात करें तो बीते साल दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन शादी से कुछ ही वक्त पहले इसे पोस्टपोन कर दिया गया. दोनों की शादी को पोस्टपोन करने की वजह स्मृति के पिता की तबीयत खराब होना बताया गया. हालांकि, इसके बाद पलाश और स्मृति की शादी कैंसिल हो गई.
पलाश ने ठोका मानहानि का केस
इस बीच पलाश की एक लड़की के साथ चैट भी वायरल हुई, जिसके बाद पलाश को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिली. इतना ही नहीं बल्कि विज्ञान माने ने भी पलाश को लेकर हैरान करने वाले दावे किए. साथ ही उन पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया, जिसके बाद पलाश ने मानहानि का केस ठोका है.
यह भी पढ़ें- ’10 में से 9 महामंडलेश्वर झूठे…’, Mamta Kulkarni का बयान, महामंडलेश्वरों पर साधा निशाना
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
48 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines