'10 में से 9 महामंडलेश्वर झूठे…', Mamta Kulkarni का बयान, महामंडलेश्वरों पर साधा निशाना

Mamta Kulkarni: बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस और साध्वी ममता कुलकर्णी एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वरों पर निशाना साधा है. आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा?

Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni. image credit- social media

विज्ञापन

Mamta Kulkarni: बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस और साध्वी ममता कुलकर्णी अपने बेबाक और विवादित बयानों को लेकर चर्चा में आ ही जाती हैं. साध्वी ममता कुलकर्णी इस वक्त भी अपने एक बयान को लेकर ही चर्चा में हैं. ममता ने महामंडलेश्वरों पर निशाना साधते हुए एक बयान दिया है, जिसकी वजह से अब एक्ट्रेस चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कि ममता ने क्या कहा है?

ममता कुलकर्णी ने दिया बयान

साध्वी ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वरों पर हमला बोलते हुए कहा कि दस में से नौ महामंडलेश्वर और तथाकथित शंकराचार्य झूठे हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें शून्य ज्ञान है. इसके अलावा ममला ने दावा किया कि उनके गुरुवर नाथ संप्रदाय से थे और एक तपस्वी संत थे.

विज्ञापन

क्या बोलीं ममता?

अपनी बात को जारी रखते हुए ममता कुलकर्णी ने ऋग्वेद में ऋषि कुणाल और श्वेतकेतु के संवाद का हवाला देते हुए कहा कि धर्म को राजनीति से दूर रखना चाहिए. ममता ने अपना ये बयान मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया है. इस दौरान उन्होंने धर्म, राजनीति और संत समाज से जुड़े कई मुद्दों पर अपना रिएक्शन दिया है.

अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर उठाए सवाल

इसके अलावा ममता ने अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें शंकराचार्य किसने नियुक्त किया? ममता ने कहा कि करोड़ों की भीड़ में रथ लेकर निकलने की क्या जरूरत थी? इतना ही नहीं बल्कि ममता का ये भी आरोप है कि शंकराचार्य की वजह से ही उनके शिष्यों को पिटाई झेलनी पड़ी.

अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ जाती हैं ममता?

गौरतलब है कि ममता अक्सर ही बयानों को लेकर चर्चा में आ जाती हैं. अभिनेत्री कुछ ना कुछ ऐसा कह ही देती हैं, जिसको लेकर चारों ओर बातें होने लगती हैं. इस वक्त भी सोशल मीडिया पर ममता को लेकर बातें हो रही हैं. मामला कोई भी हो लेकिन ममता उस पर अपना रिएक्शन देने से पीछे नहीं हटती हैं और उन्हें जो कहना होता है, वो कह देती हैं. इसके पहले भी एक्ट्रेस अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ