हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

53 साल पहले आया वो रोमांटिक गाना, जिसके बन चुके हैं दर्जनों रीमिक्स, पर आज भी पुराना वाला ही है लोगों का फेवरेट

Old Romantic Song: पुरानी फिल्मों और गानों की अपनी एक अलग ही बात होती है. कई पुरानी फिल्में और गाने आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही पुराने गाने के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में…

विज्ञापन
Pal Pal Dil ke pass. image credit- social media

Old Romantic Song: ना सिर्फ पुरानी फिल्में बल्कि कुछ पुराने गाने भी बेहद कमाल के होते हैं. आज हम आपको 53 साल पहले आए उस गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसके दर्जनों रीमिक्स बन चुके हैं, लेकिन फिर भी लोग इसका पुराना वर्जन ही सुनना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सा गाना है, जो लोगों के दिलों पर इतने सालों बाद भी राज कर रहा है.

फिल्म ‘ब्लैकमेल’ का गाना

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘ब्लैकमेल’ का गाना ‘पल पल दिल के पास’ है. इस फिल्म में धर्मेंद्र और राखी की जोड़ी नजर आई थी. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था. ये गाना बिल्कुल अलग था क्योंकि उस समय के हिसाब से इसकी शूटिंग भी अलग ढंग से हुई थी.

बहुत इमोशनल है सॉन्ग

इस गाने में चिट्ठियों के जरिए प्यार का इजहार दिखाया गया था, जो लोगों को बहुत इमोशनल लगा था. जैसे ही ये गाना रिलीज हुआ था, तो लोगों के दिलों पर छा गया था. फिर देखते ही देखते ये हर किसी की पसंद बन गया था. आज भी इसकी सादगी और इमोशंस लोगों को बहुत पसंद आते हैं.

विज्ञापन

कई रीमिक्स बने

भले ही इस गाने को रिलीज हुए लंबा समय हो चुका है, लेकिन फिर भी ये लोगों के दिलों पर राज करता है. इस सदाबहार गाने के कई रीमिक्स, लो-फाई, कवर और मैशअप वर्जन भी आ चुके हैं, जिन्हें नई पीढ़ी ने खूब पसंद किया है, लेकिन पुराना वाला गाना एक अलग ही वाइब देता है.

पुराना वाला लोगों का फेवरेट

साल 2020 में डीजे नितीश गुल्यानी का बनाया ऑफिशियल रीमिक्स भी बहुत वायरल हुआ था. साथ ही कई सिंगर्स और म्यूजिक क्रिएटर्स भी इस गाने को अपने-अपने अंदाज में इस गाने को गा चुके हैं. हालांकि, पुराना वाले सॉन्ग को लोग यूट्यूब और अलग-अलग म्यूजिक ऐप्स पर सुनते हैं. कुछ भी हो लेकिन पुरानी फिल्मों और गानों का अपना एक अलग ओहरा है, जो लोगों के दिलों में बसा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड का वो फ्लॉप स्टारकिड, जो नहीं दे पाया 1 भी हिट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola