Actress Played Lead Role in Ramayan: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में शुरुआती दौर में अच्छा नाम कमाया। कुछ समय बाद इन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी और काम के लिए दूसरे देश चले गए। आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि टीवी की दुनिया में भी एक अच्छा नाम कमाया है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस पद्मा खन्ना (Padma Khanna) की। टीवी के मशहूर धारावाहिक रामायण की कैकेयी तो आपको याद ही होगी। पद्मा खन्ना ने रामानंद सागर के शो ‘रामायण’ (Ramayan) में कैकेयी का रोल प्ले किया था, अपने इस रोल के लिए एक्ट्रेस ने खूब सराहना हासिल की और घर-घर में एक नामी पहचान बन गई।
बता दें, रामानंद सागर की रामायण टीवी पर 1987-88 के दौरान टेलिकास्ट हुई थी। पद्मा खन्ना बनारस की रहने वाली हैं और उन्हें एक्ट्रेस पद्मिनी और वैजयंतीमाला के सुझाव पर बॉलीवुड में लिया गया था। हालांकि इन्होंने शादी के कुछ समय बाद एक्टिंग छोड़ दी थी।
भोजपुरी फिल्मों में भी किया है काम
पद्मा खन्ना ने हिंदी के साथ भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है, उन्होंने 1962 में आई भोजपुरी फिल्म ‘गंगा मईया तोहे पियरी चढ़इबो’ से बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था। साथ ही उन्होंने फिल्म ‘सौदागार’ में अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल प्ले किया था।
उन्हें बड़ा ब्रेक 1970 में मिला जब उन्होंने ‘जॉनी मेरा नाम’ में डांसर का रोल प्ले किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘लोफ़र’, ‘जान-ए-बहार’ और ‘पाकीज़ा’ सहित कई अन्य फिल्मों में एक डांसर का रोल प्ले किया। पद्मा एक बेहतरीन डांसर है और उन्होंने सात साल की उम्र में पंडित बिरजू महाराज के अंदर ट्रेनिंग ली।
ये भी पढ़ें-बॉलीवुड की इन 5 सेलेब्स ने झेली थी Body Shaming
अमेरिका में है कथक एकेडमी
पद्मा खन्ना के शादी-शुदा जीवन की अगर बात करें तो उन्होंने दिवंगत फिल्म निर्देशक जगदीश एल सिदाना से शादी की और यह कपल 1990 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू जर्सी राज्य में चला गया। शादी के बाद पद्मा खन्ना ने फिल्मी दुनिया को छोड़ दिया। आज उनकी अमेरिका में कथक एकेडमी है। उनके बच्चे एकेडमी चलाने में उनकी मदद करते हैं।
संबंधित खबरें
मर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
9 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
10 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
15 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
16 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
1 day agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
1 day agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
1 day ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines