Ohh My Dog and DC Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ की फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ और बॉलीवुड फिल्म ओह माय डॉग’ अपना जलवा दिखा रही हैं. दोनों फिल्मों को रिलीज हुए छह दिन हो गए हैं. आइए जानते हैं कि इन छह दिनों में इन दोनों ही फिल्मों ने कितनी कमाई कर ली है?
फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने अपनी रिलीज के छठवें दिन यानी पहले बुधवार को 5.00 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव संभव है. इसी के साथ फिल्म ने 6 दिनों में टोटल 37.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म ‘ओह माय डॉग’
वहीं, अगर पंकज त्रिपाठी की अदाकारी वाली फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की बात करें तो ये फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने बुधवार को सिर्फ 0.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. उम्मीद थी कि फिल्म की कमाई में देर रात तक उछाल आ सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इसकी टोटल कमाई 3.95 करोड़ रुपये हुई है.
‘ओह माय डॉग’ की कमाई घट रही
पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार घट रही है. अब इस फिल्म के लिए कमाई करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा क्योंकि 14 अगस्त को टिकट खिड़की पर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ रिलीज हो रही है.
महाक्लैश के बीच कैसे होगी कमाई?
ऐसे में इस महाक्लैश के बीच फिल्म ‘ओह माय डॉग’ और ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ कैसे कमाई करेगी, ये अब वक्त के साथ ही पता लगेगा. इतना ही नहीं बल्कि इसके कुछ ही दिन बाद यानी 26 अगस्त को यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज हो रही है. ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि इतनी सारी फिल्मों में किसका सबसे बुरा हाल होता है और कौन सबसे ज्यादा कमाई करता है, लेकिन इसका पता समय के साथ ही चल सकेगा.
यह भी पढ़ें- Awarapan 2 vs Batwara 1947… एडवांस बुकिंग में कौन आगे, 14 अगस्त को कौन मारेगा बाजी?
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
5 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
6 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 day ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines