Awarapan 2 vs Batwara 1947: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन कुछ फिल्में टिकट खिड़की पर बवाल काट देती है. 14 अगस्त को भी ऐसा ही कुछ हो सकता है क्योंकि दो बड़ी फिल्में आपस में टकराने वाली हैं. एक तरफ सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ है, तो दूसरी ओर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ है. दोनों फिल्में 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. फिल्मों की एडवांस बुकिंग चल रही है. आइए जानते हैं कि कौन आगे है और 14 अगस्त को कौन बाजी मार सकता है?
फिल्म ‘आवारापन 2’
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘आवारापन 2’ की महज 2 दिनों के अंदर 72 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं, जिससे अभी तक फिल्म की कमाई 2.32 करोड़ तक की हुई है. फिल्म की रिलीज अभी भी वक्त है. ऐसे में ये आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ सकता है.
फिल्म ‘बंटवारा 1947’
वहीं, अगर ओपनिंग की बात करें तो उम्मीद जताई जा रही है कि इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ पहले दिन 15 से 20 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है और बाजी मार सकती है. हालांकि, फिल्म कितनी ओपनिंग करेगी ये इसके रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा. फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की बात करें तो ये एडवांस बुकिंग में पीछे चल रही है.
ओपनिंग डे पर खा सकती है मात
सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा: 1947’ की अभी तक कुल 21 हजार टिकट बिक्री हुई है और मूवी को टोटल 3801 शोज मिले हैं. फिल्म ‘बंटवारा: 1947’ ने टिकट बिक्री से अभी तक 58.4 लाख रुपये तक की ही कमाई की है, जिसे फिल्म की ओपनिंग पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है. अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग की यही रफ्तार रही, तो शायद ये ओपनिंग डे पर मात खा जाए.
फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज को तैयार
गौरतलब है कि फिल्म ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ एक ही दिन रिलीज हो रही है. ऐसे में इसका असर दोनों फिल्मों की कमाई पर देखने को मिलेगा. हालांकि, इनके लिए कमाई करना आगे भी आसान नहीं होगा क्योंकि 26 अगस्त को यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज हो रही है. अब देखना होगा कि तीनों ही फिल्में कैसे कमाई करेंगी और कौन किस पर भारी पड़ेगा.