O Romeo Box Office Collection Day 1: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी पिछले दिनों फिल्म ‘ओ रोमियो’ काफी चर्चा में थी. इसे वैलेंटाइन डे के मौके पर 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और इसे दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म के साथ ही शनाया कपूर की फिल्म ‘तू या मैं’ को भी रिलीज किया गया. ऐसे में इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने के लिए मिला. अब ओपनिंग डे की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. चलिए बताते हैं किसने कितना कलेक्शन किया.
‘ओ रोमियो’ एक रोमांटिक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है. इसमें शाहिद कपूर के अलावा तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और नाना पाटेकर जैसे कई दमदार कलाकार अहम रोल में हैं. इसके चलते फिल्म को लेकर फैंस में पहले ही जबरदस्त एक्साइटमेंट थी. हालांकि, विशाल भारद्वाज ने इस फिल्म का खास प्रमोशन नहीं किया. इसकी वजह से इसका बज काफी कम था. लेकिन, फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पांस मिला. वहीं, स्ट्रॉन्ग माउथ पब्लिसिटी भी मिली, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस पर देखने के लिए मिला.
यह भी पढ़ें: ‘छवि मत खराब करो…’, स्मृति मंधाना के दोस्त ने पलाश मुच्छल पर लगाए आरोप, कोर्ट ने लगाई फटकार
‘ओ रोमियो’ ने ओपनिंग डे पर की कितनी कमाई
‘ओ रोमियो’ ने ओपनिंग डे पर ठीकठाक कमाई की. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने पहले दिन भारत में 8.25 करोड़ का बिजनेस किया और वर्ल्डवाइड 9.75 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है. इसके पहले शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म ‘कबीर सिंह’ थी, जिसे 2019 में रिलीज किया गया था. इसके बाद 2024 में ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ रिलीज हुई थी, जिसने 7.02 करोड़ की कमाई पहले दिन की थी. ऐसे में अब 2019 के बाद ‘ओ रोमियो’ है, जिसने अच्छी खासी कमाई की शुरुआत की है.
यह भी पढ़ें: ‘खूबसूरती समझना पसंद है…’, अहान पांडे बने Tira Beauty के ब्रांड एंबेसडर
शाहिद कपूर की टॉप 10 ओपनर्स
इसके साथ ही शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ टॉप 10 ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में जगह बना चुकी है. ये एक्टर की 6वीं सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली मूवी बन गई है. इसी के साथ ही टॉप 10 की लिस्ट से एक्टर की फिल्म ‘रंगून’ अब बाहर हो गई है. देखिए लिस्ट…
- कबीर सिंह (20.21 करोड़)
- पद्मावत (19 करोड़)
- शानदार (13.10 करोड़)
- आर राजकुमार (10.10 करोड़)
- उड़ता पंजाब (10.05 करोड़)
- तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (7.02 करोड़)
- मौसम (6.75 करोड़)
- बत्ती गुल मीटर चालू (6.76 करोड़)
- हैदर (6.14 करोड़)
- रंगून (6.07 करोड़)
कैसा है तू या मैं का हाल?
इसके अलावा अगर ‘ओ रोमियो’ के साथ रिलीज हुई फिल्म ‘तू या मैं’ के हाल के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म की कमाई लाखों में सिमट कर रह गई है. मूवी ने वर्ल्डवाइड 65 लाख की कमाई की और इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 55 लाख की कमाई की है.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines