Nupur Sanon-Stebin Ben: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी हो गई है. नूपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन संग सात फेरे लिए हैं. अब कपल की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया, जिसके वीडियोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर वारल हो रहे वीडियोज में ना सिर्फ कपल बल्कि फैमिली भी नजर आई है.
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी का रिसेप्शन
पॉपुलर सेलिब्रिटी इंस्टाग्राम पेज विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी के रिसेप्शन के कई वीडियो शेयर किए हैं. इस दौरान नूपुर सेनन ने महरुन कलर का आउटफिट पहना है, जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं. वहीं, अगर दूल्हे राजा की बात करें तो स्टेबिन ने ऑल ब्लैक आउटफिट पहना है, जिसमें वो भी बेहद हैंडसम लग रहे हैं.
इंटरनेट पर वीडियोज वायरल
इसके अलावा अगर कृति सेनन की बात करें तो अपनी बहन की शादी के रिसेप्शन में कृति सेनन ने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वो भी बेहद सुंदर लग रही हैं. सोशल मीडिया पर जो वीडियोज सामने आए हैं, उनमें देखा जा सकता है कि कृति अपनी बहन और जीजू के साथ पोज कर रही हैं.
कृति और नूपुर ने दिए पोज
इसके अलावा एक वीडियो में कृति और नूपुर पोज कर रही हैं. दोनों बहनें साथ में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. साथ ही उनका ये वीडियो भी इंटरनेट पर आते ही छा गया है. वहीं, अगर नूपुर की बात करें तो नई-नवेली दुल्हन ने अपने प्यारे से आउटफिट के साथ गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर भी लगाया है, जो उनके लुक को और भी निखार रहा है.
उदयपुर में हुई है नूपुर और स्टेबिन की शादी
अब ये वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं और फैंस और यूजर्स इन पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. सभी नूपुर और स्टेबिन को शादी की बधाई भी दे रहे हैं. गौरतलब है कि नूपुर और स्टेबिन ने उदयपुर में शादी की है. कपल ने पहले क्रिश्चियन रीति-रिवाज और बाद में हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए हैं.
यह भी पढ़ें- कौन था गैंगस्टर हुसैन उस्तरा? जिसकी बेटी ने ‘ओ रोमियो’ के मेकर्स से मांगे 2 करोड़, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम!
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
17 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines