Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन अपनी शादी को लेकर सर्खियों में बनी हुई है. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक नुपूर और स्टेबिन बेन की शादी को लेकर खूब बातें हो रही हैं. इस बीच अब सुनने में आया है कि जल्द ही कपल की शादी की रस्में भी शुरू होने वाली हैं. नुपूर की बहन को प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है.
प्राइवेट एयरपोर्ट पर नजर आया परिवार
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में जानकारी दी गई है कि कृति सेनन अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ प्राइवेट एयरपोर्ट पर नजर आई हैं. इसके अलावा परिवार के सदस्यों और मेहमानों का उदयपुर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है. सोशल मीडिया पर कृति सेनन का वीडियो आते ही वायरल हो गया है.
स्टेबिन बेन और नुपूर सेनन की सगाई
गौरतलब है कि हाल ही में स्टेबिन बेन और नुपूर सेनन ने सगाई की है. इस दौरान की फोटोज भी इंटरनेट पर सामने आई थी, जिसे फैंस ने बेहद प्यार दिया था. अब दोनों की शादी को लेकर बज बना हुआ है. चर्चा है कि नूपुर सेनन जल्द दुल्हन बनने वाली हैं. जी हां, आज बुधवार को नुपूर को परिवार के साथ मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.
कृति सेनन का स्टाइलिश लुक
इस दौरान नूपुर, उनके होने वाले पति स्टेबिन बेन और पूरी फैमिली भी साथ दिखी. इसके अलावा नूपुर की बहन और एक्ट्रेस कृति सेनन को भी एयरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया भी साथ नजर आए. इस दौरान कृति सेनन को डैनिम जींस और ब्लैक ब्लेजर में स्टाइलिश लुक में देखा गया और उन्होंने पैप्स को जमकर पोज भी दिए हैं.
कब होगी शादी?
जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि स्टेबिन बेन और नुपूर सेनन की शादी 11 जनवरी को होने वाली है. हालांकि, कपल या फिर परिवार की ओर से इसके बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. इसके अलावा ये भी जानकारी है कि शादी के बाद कपल 13 जनवरी को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी देने वाला है.
यह भी पढ़ें- ‘मुन्नाभाई बने हजारी…’, संजय दत्त की फिल्मों ने काटा बवाल, 1000 हजार करोड़ के पार कमाई, बने बॉक्स ऑफिस के बादशाह
संबंधित खबरें
King का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines