Nora Fatehi Song: नोरा फतेही के गानों का फैंस के बीच अपना अलग क्रेज और बज देखने को मिलता है. इस बीच अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए नोरा फतेही का नया गाना ‘सीर सीर’ रिलीज हो गया है, जिसने आते ही बवाल काट दिया है. ये ट्रैक फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल म्यूजिक प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में जारी किया गया है, जो टूर्नामेंट के ऑफिशियल एल्बम में शामिल है. रिलीज होते ही गाने तो इतना प्यार मिला कि इसने 18 घंटे में कमाल कर दिया.
18 घंटे में ही 6.1 मिलियन व्यूज
दुनियाभर में ये गाना इतना पसंद किया जा रहा है कि इसे सिर्फ 18 घंटे में ही 6.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. बता दें कि इस ट्रैक के लिए दुनिया भर से म्यूजिकल बैकग्राउंड के कलाकारों को एक साथ लाया गया है. इसके म्यूजिक प्रोड्यूसर संजय और फ्रांसीसी सिंगर वेजड्रीम के साथ मिलकर इस गाने को बनाया है.
नोरा फतेही करेंगी परफॉर्म
बता दें कि नोरा फतेही 12 जून को टोरंटो के आउटडोर स्टेडियम BMO फील्ड में फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरिमनी में परफॉर्म करेंगी. गौरतलब है कि कतर वर्ल्ड कप के दौरान एक फैन इवेंट में परफॉर्म करने के बाद फीफा में ये नोरा फतेही की एक और परफॉर्मेंस होगी, जिसके लिए फैंस बेकरार हैं.
नोरा के गाने पर विवाद
इसके अलावा अगर नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में नोरा एक म्यूजिक में आपत्तिजनक डांस को लेकर विवादों में आई थी. इस मामले में उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होना पड़ा था. नोरा पर आरोप है कि उन्होंने ‘सरके चुनर’ गाने में महिलाओं को गलत तरीके से पेश किया है.
फैंस को है इंतजार
इतना ही नहीं बल्कि इस गाने के हिंदी बोल और सीन को आपत्तिजनक और ‘डबल मीनिंग’ वाला बताया गया था, जिसको लेकर खूब विरोध हुआ था. वहीं, अब नोरा अपने नए गाने ‘सीर सीर’ को लेकर चर्चा में हैं. साथ ही फैंस और उनके चाहने वालों को उनकी परफॉर्मेंस का भी बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें- आज भी रातों की नींद उड़ा देता है लता मंगेशकर का ये गाना, 64 साल पुराने सॉन्ग ने जीता था फिल्मफेयर
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
28 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
21 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
22 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
23 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 day agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines