Nora Fatehi: अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही ना सिर्फ अपनी प्रोफेशनल बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ जाती हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस को लेकर खूब बातें सुनने को मिलती रहती है. इस बीच अब सुनने में आ रहा है कि नोरा एक फुटबॉलर को डेट कर रही हैं और वो अपने कथित पार्टनर को चीयर करने के लिए मोरक्को भी गई हैं. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
क्या सच में नोरा, फुटबॉलर को कर रहीं डेट?
दरअसल, कथित तौर पर सुनने में आ रहा है कि नोरा एक फुटबॉलर को डेट कर रही हैं. इतना ही नहीं बल्कि पिंकविला के अनुसार, नोरा फतेही 2025 अफ्रीका कप ऑफ नेशंस (अफकॉन) में हिस्सा लेने के लिए मोरक्को गई हैं. ये इवेंट 21 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ और 18 जनवरी 2026 तक चलेगा. सूत्रों का कहना है कि नोरा सिर्फ मैच देखने के लिए मोरक्को नहीं गई हैं.
अफवाहों की नहीं है पुष्टि
इसके अलावा सूत्रों ने ये भी बताया कि नोरा मैच देखने जा रही हैं और दुबई और मोरक्को में दोनों को एक साथ देखे जाने के बाद इन अफवाहों को और हवा मिल गई है. इंटरनेट पर चर्चा होने लगी कि नोरा, फुटबॉलर को डेट कर रही हैं. हालांकि, इन अफवाहों की न्यूज24 पुष्टि नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है.
सनबर्न फेस्टिवल 2025
नोरा की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी लाइफ को बेहद पर्सनल रखना पसंद करती हैं. इसके अलावा हाल ही में नोरा एक हादसे का भी शिकार हो गई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नोरा को लेकर खूब चर्चा हुई थी. दरअसल, नोरा सनबर्न फेस्टिवल 2025 में जा रही थी और इस दौरान एक नशे में धुत ड्राइवर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी.
क्या बोलीं थी नोरा?
इस हादसे के बाद नोरा का रिएक्शन भी सामने आया था. नोरा ने बताया था कि नशे में धुत एक शख्स ने मेरी कार को टक्कर मार दी और ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैं कार के दूसरी तरफ जा गिरी और मेरा सिर खिड़की से टकरा गया. हालांकि, नोरा को मामूली चोटें आई थी और वो ठीक हैं.
यह भी पढ़ें- Salman Khan की वो सुपरहिट फिल्में, जिनके लिए कोई और था पहली पसंद, फिर भाईजान ने कर दिया धमाका
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
12 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
14 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
16 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
16 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 day agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 day ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 day agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
1 day agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 day ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines