Salman Khan की वो सुपरहिट फिल्में, जिनके लिए कोई और था पहली पसंद, फिर भाईजान ने कर दिया धमाका

Salman Khan Superhit Films: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की फिल्मों का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. आज हम आपको सलमान की सुपरहिट फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं…

Salman Khan Superhit Films

Salman Khan Superhit Films. image credit- social media

Salman Khan Superhit Films: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. सलमान खान के जन्मदिन पर हर कोई उन्हें बधाई देने में लगा हुआ है. सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. इंटरनेट पर तमाम फोटोज वायरल हो रही हैं, जिनमें फैंस सलमान को बधाई देने में लगे हुए हैं. इस बीच अब हम आपको सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं…

विज्ञापन

सलमान खान की सुपरहिट फिल्में

दबंग

सलमान खान की हिट फिल्मों की बात हो और फिल्म ‘दबंग’ का नाम ना आए, ऐसा कैसे हो सकता है? इस फिल्म को लोगों ने बेहद पसंद किया था. हालांकि, रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि इस फिल्म के लिए पहले अरबाज खान को चुना गया था, लेकिन फिर इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे का रोल सलमान ने निभाया था.

विज्ञापन

तेरे नाम

सलमान खान की हिट फिल्मों की बात हो रही है, तो जाहिर है कि इसमें ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तेरे नाम’ भी आएगी है. हालांकि, इस फिल्म के लिए पहले संजय कपूर को अप्रोच किया गया था, लेकिन संजय ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था. इसके बाद फिल्म के मेकर्स ने अजय देवगन को अप्रोच किया, लेकिन उन्होंने भी इस रोल को करने से मना कर दिया था. बाद में फिर सलमान खान राधे के रोल के लिए तैयार हो गए थे.

हम साथ साथ हैं

रिपोर्ट्स की मानें, तो कहा जाता है कि इस फिल्म के लिए सूरज बड़जात्या ने आमिर खान को अप्रोच किया था, लेकिन आमिर खान ने फिल्म करने से मना कर दिया था. इसके बाद सूरज बड़जात्या ने सलमान खान को फिल्म के लिए अप्रोच किया और भाईजान ने फिल्म के लिए हामी भर दी थी.

विज्ञापन

करन अर्जुन

राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘करन अर्जुन’ के लिए भी पहली पसंद सलमान खान नहीं थे. जी हां, इस फिल्म के लिए पहले अजय देवगन और शाहरुख खान को रोल ऑफर किया गया था. अजय देवगन फिल्म में शाहरुख वाला रोल करना चाहते थे, लेकिन उन्हें सलमान का रोल ऑफर हुआ थे, जब बात नहीं बनी तो अजय और शाहरुख दोनों ने ही फिल्म छोड़ दी और फिर आमिर खान और सलमान खान को अप्रोच किया गया. दोनों ने फिल्म के लिए हामी भर दी, लेकिन फिर आमिर ने फिल्म से किनारा किया और शाहरुख की एंट्री हो गई.

हम आपके हैं कौन?

इसके अलावा फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के लिए भी पहली पसंद सलमान खान नहीं थे. जी हां, इस फिल्म के लिए पहले आमिर खान को अप्रोच किया गया था, लेकिन आमिर ने फिल्म को करने से मना कर दिया था. इसके बाद फिर सलमान खान को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी.

विज्ञापन

मैंने प्यार किया

इस फिल्म के लिए पहले दीपक तिजोरी, फराज खान और पियूष मिश्रा को अप्रोच किया गया था, लेकिन तीनों की ही किस्मत में ये फिल्म नहीं थी. जी हां, फिल्म के ऑडिशन में दीपक तिजोरी फेल हो गए थे. फराज बीमार हो गए थे और पियूष मिश्रा ने ऑफर रिजेक्ट कर दिया था. इसके बाद ये फिल्म भी सलमान खान के खाते में चली गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ