Nora Fatehi : नोरा फतेही अक्सर ही किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं. कुछ दिनों पहले कन्नड़ फिल्म ‘केडी द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर नोरा विवादों में घिर गई थीं. इस बीच अब अभिनेत्री नोरा फतेही, गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं और उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि उनका किसी को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था.
नोरा ने मांगी माफी
नोरा ने आयोग के सामने अपनी गलती मानी और भविष्य के लिए एक बड़ा फैसला भी लिया है. नोरा ने राष्ट्रीय महिला आयोग के बाहर मीडिया से बातचीत भी की है. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना या महिलाओं की छवि को गलत तरीके से पेश करना नहीं था.
क्या बोलीं नोरा?
नोरा का कहना था कि उन्हें कन्नड़ भाषा की पूरी जानकारी नहीं थी और हिंदी डब वर्जन में मौजूद आपत्तिजनक संदेश से वो अनजान थीं. नोरा फतेही ने माना कि इस गाने से समाज पर गलत प्रभाव पड़ा और भविष्य में ज्यादा जिम्मेदारी और सतर्कता बरतने का भरोसा दिया है.
नोरा फतेही ने लिया जिम्मा
मामले की सुनवाई के दौरान आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने साफ कहा कि सेलिब्रिटीज केवल अनुबंध या जानकारी के अभाव का हवाला देकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी से बच नहीं सकते हैं. सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के तहत नोरा फतेही ने 100 अनाथ लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाने का संकल्प भी लिया है.
आयोग ने क्या कहा?
इसी के साथ आयोग ने नोरा की माफी को रिकॉर्ड पर लेते हुए कहा कि मनोरंजन से जुड़ा कंटेंट महिलाओं की गरिमा और सामाजिक संवेदनशीलताओं का सम्मान करने वाला होना चाहिए. वहीं, नोरा ने बताया कि हमारी (आयोग) बहुत अच्छी बातचीत हुई है और सारी बातें लिखित में पूरी कर ली है.
लोगों ने की नोरा की तारीफ
नोरा ने आगे कहा कि अब हमने फैसला किया है कि हमें समाज के लिए भी कुछ अच्छा करना चाहिए और इसी सोच के साथ हमने कुछ अनाथ लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया है, धन्यवाद. नोरा के इस फैसले से हर कोई खुश है और उनकी सराहना कर रहा है.
यह भी पढ़ें- TV की TRP में फिर हुआ खेला, तुलसी-अनुपमा से छिना नंबर 1 का ताज, कौन बना विनर?
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
4 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
20 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
22 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
1 day ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 day agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
1 day ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines