Nayanthara Toxic First Look: रॉकिंग स्टार यश इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक- ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. ईद 2026 के मौके पर फिल्म को रिलीज किया जाएगा. इसमें कई स्टार्स नजर आने वाले है. ये अगले साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है. मेकर्स भी मूवी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में अब इस फिल्म से नयनतारा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें उन्हें गंगा के अवतार में धांसू लुक में देखा जा सकता है.
फिल्म ‘टॉक्सिक’ से पहले नयनतारा का ना तो ऐसा अवतार देखने के लिए मिला था और ना ही स्वैग. नयनतारा के लुक के सामने आने के बाद फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं. अगर एक्ट्रेस के लुक की बात की जाए तो इसमें उन्हें हाथ में बंदूक लिए गजब के स्वैग के साथ देखा जा सकता है. नयनतारा का लुक और अवतार देखते ही बन रहा है. फिल्म में वह गंगा के रोल में नजर आने वाली हैं. नाम से गंगा लेकिन लुक से एकदम ही डैशिंग नजर आ रही हैं. ऐसे में फिल्म में देखना होगा कि एक्ट्रेस का स्वैग कैसा होता है और वो क्या कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: ‘यह बेहद घिनौना है…’, Tara Sutaria को बदनाम करने के लिए इन्फ्लुएंसर को ऑफर हुए 6000, खुला राज
हुमा कुरैशी का भी जारी हो चुका लुक
आपको बता दें कि नयनतारा से पहले फिल्म ‘टॉक्सिक’ से एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और कियारा आडवाणी का भी लुक जारी किया जा चुका है. गीतु मोहनदास की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में हुमा एलिजाबेथ के रोल में नजर आने वाली हैं. इससे उनका फर्स्ट लुक पोस्टर हाल ही में जारी किया गया था, जिसमें उनका लुक देखते ही बन रहा था. हुमा को एक्शन से लेकर राजनेता तक करीब-करीब हर अवतार में देखा गया है. ऐसे में अब देखना होगा कि वह इस फिल्म में क्या कुछ करती हैं.
कियारा आडवाणी का ‘टॉक्सिक’ में रोल
इसके साथ ही अगर फिल्म ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी की बात की जाए तो बताया जा रहा है कि वह इस फिल्म की मेन लीड एक्ट्रेस हैं, जो यश के अपोजिट दिखाई देने वाली हैं. वह इस मूवी में नादिया के रोल में हैं. पोस्टर में एक्ट्रेस को ऑफ शोल्डर हाई स्लिट गाउन में देखा जा सकता है. उनके बैकग्राउंड में जश्न का माहौल है. फिल्म से जारी किए गए लुक्स को देखने के बाद शाहरुख खान की ‘डॉन’ की याद आती है.
यह भी पढ़ें: हाईटैक किचन से बार तक, Ashnoor Kaur ने दिखाया अपना आलीशान घर
कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?
वहीं, अगर गीतु मोहनदास की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज की बात की जाए तो इसकी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म को ईद 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. ये 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
यह भी पढ़ें: खुशी मुखर्जी का विवादों से पुराना नाता, कभी बोल्ड फैशन स्टाइल तो कभी 18+ कंटेंट को लेकर हुईं ट्रोल
‘धुरंधर 2’ से होगा ‘टॉक्सिक’ का मुकाबला
आपको बता दें कि ईद 2026 के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश होने वाला है. जहां 19 मार्च, 2026 को यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को रिलीज किया जाएगा, वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को भी रिलीज किया जाएगा, जिसके फर्स्ट पार्ट का जादू रिलीज के 26 दिन बाद भी जारी है. ऐसे में देखना होगा कि दोनों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है. यश ‘केजीएफ 2’ के बाद करीब 3 साल बाद सिनेमाघरों में ‘टॉक्सिक’ से कमबैक कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
7 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
7 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
10 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
1 day ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines