Most Classic Romantic Song: बॉलीवुड के कई पॉपुलर गाने ऐसे हैं, जो आज भी बेहद पॉपुलर हैं और लोगों की फेवरेट प्लेलिस्ट में शामिल है. आज हम आपको उस गाने के बारे में बता रहे हैं, जो 48 साल बाद भी लोगों को बेहद पसंद है और उन्होंने इसे अपनी प्लेलिस्ट में शामिल किया हुआ है. आइए जानते हैं इस गाने के बारे में…
‘अंखियों के झरोखों से’
दरअसल, हम जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मशहूर गाना ‘अंखियों के झरोखों से’ है, जो साल 1978 में रिलीज इसी नाम की फिल्म के साथ आया था. इस गाने को इतना पसंद किया गया कि ये आज भी उतना ही मशहूर है और लोग इसे उतना ही प्यार देते हैं.
हेमलता ने दी है आवाज
इस गाने के सिंपल बोल और मनोहक धुन ने हर किसी के दिल में अपनी जगह बना रखी है. गाने को हेमलता ने अपनी आवाज दी है और इसी गाने से उनको पहचान भी मिली थी. उस दौर का ये सबसे रोमांटिक गाना था, जो अब एवरग्रीन बन चुका है और दर्शक इसे खूब प्यार देते हैं.
रविन्द्र जैन ने लिखे हैं बोल
बता दें कि इस गाने को मशहूर संगीतकार रविन्द्र जैन ने म्यूजिक दिया था और उन्होंने ही इसके बोल भी लिखे थे. इस गाने को स्क्रीन पर अभिनेता सचिन पिलगांवकर (अरुण) और अभिनेत्री रंजीता कौर (लिली) पर फिल्माया गया था. गाने में दोनों की केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया गया था.
आईएमडीबी रेटिंग
भले ही कुछ भी हो, लेकिन सालों बाद ही ये गाना लोगों का फेवरेट है और लोग इस पर रील भी बनाते हैं. ये गाना अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद है, जिसे मिलाकर इसे करोड़ों व्यूज मिले हैं. साथ ही अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में कॉलेज रोमांस और एक दुखद अंत की कहानी दिखाई गई है, जिसे दर्शकों ने बेहद प्यार दिया था. फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 7.6 की रेटिंग मिली है. अगर आप आज इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- फ्लॉप करियर के बाद भी लग्जरी लाइफ जीती है 48 साल की ये हसीना, आखिर कैसे होता है सब मैनेज?
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
7 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
12 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
13 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
15 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
16 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
18 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
19 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
21 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines