Most Awaited Films List: बॉक्स ऑफिस पर हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं. कुछ फिल्में तो सुपरहिट हो जाती हैं, लेकिन कुछ टिकट खिड़की पर फुस्स हो जाती है. हालांकि, साल 2026 और 2027 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इन फिल्मों की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. आइए जानते हैं इनके बारे में…
रिलीज होंगी कई पैन-इंडिया फिल्में
AA22 (AA22 x A6)
अल्लू अर्जुन की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. अल्लू अर्जुन और पॉपुलर डायरेक्टर एटली की फिल्म ‘AA22 x A6’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, और मृणाल ठाकुर जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आने वाली हैं.
Ramayana
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को दो पार्टस में रिलीज किया जाएगा. फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 दिवाली पर रिलीज होगा और इसका दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज किया जाएगा.
King
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी अपनी फिल्म ‘किंग’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस फिल्म की रिलीज का फैंस को बेहद बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनके बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं. फिल्म को साल 2026 में रिलीज किया जाएगा.
Peddi
इसके अलावा राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ भी मार्च 2026 में रिलीज हो सकती है. ये एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसकी रिलीज का हर किसी को इंतजार है. ये फिल्म रूरल बैकग्राउंड वाली इमोशनल और एक्शन वाली फिल्म होने वाली है.
NTR Neel or Dragon
साथ ही जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की फिल्म ‘एनटीआर नील’ की रिलीज का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म के नाम की बात करें तो चर्चा है कि इसका टाइटल ‘ड्रैगन’ है, लेकिन अभी कंफर्म नहीं है. ये फिल्म साल 2026 जनवरी में रिलीज हो सकती है.
Toxic
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म को 19 मार्च 2026 को रिलीज किया जाएगा. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, और तारा सुतारिया जैसी हसीनाएं नजर आने वाली हैं.
Spirit
प्रभास की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘स्पिरिट’ भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म में तृप्ति डिमरी भी हैं. बता दें कि फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसकी रिलीज 2027 के बीच में हो सकती है.
Dhurandhar 2
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी, जिसका इंतजार हर कोई बेहद बेसब्री से कर रहा है. हिंदी के अलावा इसे तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा.
Varanasi
एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘वाराणसी’ भी इस लिस्ट में शामिल है. फिल्म में सुपरस्टार महेश बाबू लीड रोल में नजर आने वाले हैं. महेश के साथ इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन भी बेहद अहम किरदार में नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें- 60 के दशक का वो सुपरस्टार, जिन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में गाड़े झंडे, लेकिन पर्सनल लाइफ में रहे फिसड्डी!
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines