60 के दशक का वो सुपरस्टार, जिन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में गाड़े झंडे, लेकिन पर्सनल लाइफ में रहे फिसड्डी!

Saeed Jaffrey: आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिनकी प्रोफेशनल लाइफ तो बहुत ऊपर तक गई, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में वो कुछ खास हासिल नहीं कर पाए. आइए जानते हैं इनके बारे में…

Saeed Jaffrey

Saeed Jaffrey. image credit- social media

Saeed Jaffrey: हिंदी सिनेमा के कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत सक्सेसफुल हुए, लेकिन पर्सनल लाइफ में को फेल हो गए. कई सितारे ऐसे हैं, जिन्हें कई बार प्यार हुआ. कुछ ऐसे हैं, जिनकी शादी सालों बाद टूट गई. आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिनकी प्रोफेशनल लाइफ तो बहुत ऊपर तक गई, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में वो कुछ खास हासिल नहीं कर पाए. आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

हॉलीवुड तक जमाए पांव

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड तक अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाले अभिनेता सईद जाफरी थे. सईद जाफरी ने सक्सेस की हर वो सीढ़ी चढ़ी जिसकी चाह हर एक इंसान रखता है, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए और उन्होंने कई दर्द झेले.

विज्ञापन

ब्रिटिश और अमेरिकन सिनेमा

सईद जाफरी ने उस दौर में (जब भारतीय कलाकारों के लिए हॉलीवुड में काम करना बेहद मुश्किल था) अपनी एक्टिंग से ये साबित कर दिया था कि वो किसी से कम नहीं है. सईद जाफरी ने ब्रिटिश और अमेरिकन सिनेमा में बेहद अहम योगदान दिया और ये साबित किया कि मेहनत के दम पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है.

इंग्लिश अनाउंसर के तौर पर करियर की शुरुआत

सईद जाफरी को बचपन से ही एक्टिंग का बेहद शौक था और उन्होंने हमेशा पर्दे पर दिल खोलकर काम किया. एक्टर ने ऑल इंडिया रेडियो से इंग्लिश अनाउंसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने थिएटर का रुख किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

विज्ञापन

150 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया

जाफरी ने करीब 150 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की. इसमें उनकी हिंदी फिल्में ही नहीं बल्कि ब्रिटिश और अमेरिकन फिल्में भी शामिल हैं. उनका हिंदी सिनेमा में भी बेहद अहम योगदान रहा है और उनके किरदारों को आज भी लोग याद करते हैं.

पिता और पति के रूप में असफल

वहीं, अगर एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो सईद जाफरी की पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए. अभिनेता खुद को एक पिता और पति के रूप में असफल मानते थे. एक्टर की पहली शादी मधुर से हुई थी जो एक अभिनेत्री और बाद में मशहूर लेखिका बन गई थी. साल 1958 में उन्होंने शादी कर ली थी.

विज्ञापन

अपने ही फैसले पर हुआ पछतावा

हालांकि, दोनों का रिश्ता नहीं चल पाया और दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. इसके बाद सईद जाफरी एक विदेशी महिला के साथ रहने लगे, लेकिन उन्हें इस फैसले पर गहरा पछतावा हुआ था. इतना ही नहीं बल्कि वो खुद को अपनी पहली वाइफ और बेटियों का दोषी भी मानने लगे थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ