Mirzapur: The Movie: फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज का बेहद बेसब्री से इंतजार हो रहा है. फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इसलिए फैंस इसके लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. इस बीच फिल्म को सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है और इसका रनटाइम भी रिवील हो गया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म को कौन-सा सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनटाइम कितना है?
फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’
सीबीएफसी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को 29 अगस्त को आधिकारिक तौर पर प्रमाणित कर दिया गया है. एक्सेल एंटरटेनमेंट ने इसके लिए आवेदन किया था जबकि मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने फिल्म को प्रमाणित किया है.
कितना रनटाइम और कौन-सा सर्टिफिकेट?
अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु अभिनीत इस फिल्म का रनटाइम 197.19 मिनट है, जो कुल मिलाकर 3 घंटे 17 मिनट है. इसी के साथ सेंसर बोर्ड ने फिल्म का पास करते हुए इसे A सर्टिफिकेट दे दिया है. इतना ही नहीं बल्कि इस प्रोजेक्ट की कहानी का भी खुलासा हो चुका है.
फिल्म की कहानी
वेबसाइट के अनुसार, गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी कुछ इस प्रकार है कि ‘मिर्जापुर की गद्दी के लिए लड़ाई तब और तेज हो जाती है, जब पुराने दुश्मन फिर से सामने आते हैं और नए खतरे उभरते हैं. खून का बदला चुकाना होगा जबकि सत्ता के भूखे दावेदार शहर के हिंसक अंडरवर्ल्ड पर नियंत्रण पाने के लिए आपस में लड़ते हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित ये क्राइम थ्रिलर फिल्म 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसमें अली फजल- गुड्डू पंडित, दिव्येंदु- मुन्ना त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी- कलीन भैया के किरदार में वापसी कर रहे हैं. जिन लोगों को जानकारी नहीं है, उन्हें बता दें कि रे, जुनैद कुमार और आनंद भास्कर ने फिल्म के म्यूजिक पर काम किया है जबकि मनन अश्विन मेहता फिल्म के संपादक रहे हैं.
2018 में हुई थी फ्रैंचाइजी की शुरुआत
फिल्म में जितेंद्र कुमार ने बबलू पंडित के किरदार में विक्रांत मैसी की जगह ली है. विक्रांत ने इस ओटीटी शो के पहले सीजन में ये किरदार निभाया था। हालांकि, ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो शो के तीन सफल सीजन के बाद बनी है. गौरतलब है कि मिर्जापुर फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2018 में हुई थी.
2024 में आया था तीसरा पार्ट
इसका पहला सीजन आठ साल बाद 16 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित हुआ था. पहले सीजन की सफलता के बाद इसका दूसरा सीजन आया और फ्रैंचाइजी की शुरुआत के दो साल बाद साल 2020 में मिर्जापुर 2 बनी. तीसरे भाग की बात करें तो ये साल 2024 में प्रसारित हुआ था.
यह भी पढ़ें- Mirzapur: The Movie के लिए किसने ली सबसे ज्यादा फीस? मेकर्स ने स्टारकास्ट पर खर्च किए करोड़ों
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
2 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
9 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
16 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
18 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
20 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
1 day agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
1 day agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
1 day agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines