Mirzapur: The Movie, Toxic Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों पंकज त्रिपाठी और अली फजल सहित कई कलाकारों से सजी क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ धमाल मचा रही है. फिल्म टिकट खिड़की पर तगड़ी कमाई कर रही है. इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी मौजूद है. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों के कलेक्शन के बारे में…
फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कलेक्शन
पहले बात कर लेते हैं पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ की. इस फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन खबर लिखे जाने तक 6.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, अभी ये शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इसमें बदलाव संभव है.
टोटल कमाई
इसी के साथ अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 6 दिनों में टोटल 131.39 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर इसके अलावा यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी मौजूद है. इस फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. फिल्म की 15वें दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 15वें दिन खबर लिखे जाने तक 0.46 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म ‘टॉक्सिक’
हालांकि, अभी फिल्म की कमाई के ये आंकड़े बदल सकते हैं क्योंकि इसमें देर रात की कमाई नहीं है, जो कल सुबह तक ही पता लगेगी. इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 247.69 करोड़ रुपये हो गई है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म टोटल कितना कलेक्शन कर पाती है, जो इसकी कमाई रुकने के बाद ही पता लगेगा.
फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने की थी तगड़ी ओपनिंग
फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ की बात करें तो ये बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही. वहीं. अगर ‘टॉक्सिक’ की बात करें तो ये उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर पाई. भले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की थी, लेकिन फिर भी फिल्म कमाई करने में नाकाम रही.
फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 5 दिन का कलेक्शन
अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म ‘टॉक्सिक’ की कमाई कहां जाकर रुकती है और ये बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर पाती है. वहीं, फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ के बीते दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 32.00 करोड़ रुपये कमाए हैं. तीसरे दिन फिल्म के खाते में 36.00 करोड़ रुपये आए थे. वहीं, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 16.00 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन 15.60 करोड़ रुपये रहा है.
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh ने 34वें दिन भी कर डाला कमाल, रुकने का नाम नहीं ले रही फिल्म की कमाई, जानें कलेक्शन
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 mins agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
9 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
9 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
11 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
13 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
17 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
1 day agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 day ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 day agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines