कौन थे बलजीत सिंह? जिनकी मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, सड़ी-गली हालत में मिली लाश

Who is Punjabi Singer Baljeet Singh: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ रही है. सिंगर और गीतकार बलजीत सिंह का निधन हो गया है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन थे बलजीत सिंह?

Punjabi Singer Baljeet Singh

कौन थे बलजीत सिंह? image CREDIT -: X

Who is Punjabi Singer Baljeet Singh: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से आई एक खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. सिंगर और गीतकार बलजीत सिंह का निधन हो गया है. बलजीत सिंह के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया कि आखिर अचानक सिंगर को ऐसा क्या हुआ? बलजीत सिंह लुधियाना स्थित अपने घर में मृत पाए गए. इस बीच हर कोई ये जानना चाहता है कि कौन थे बलजीत सिंह? जिनके अचानक हुए निधन से इंडस्ट्री में भी भूचाल-सा आ गया है. आइए जानते हैं इनके बारे में…

विज्ञापन

कौन थे बलजीत सिंह?

बलजीत सिंह की अगर बात करें तो बलजीत सिंह एक पंजाबी गायक और गीतकार थे. बलजीत ने पंजाबी संगीत प्रेमियों के बीच अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई थी. उनके गीतों में ग्रामीण पंजाब की झलक मिलती थी और वे पारंपरिक और समकालीन संगीत जगत के फैंस को खूब पसंद आते थे.

विज्ञापन

म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर

बलजीत सिंह के अचानक आई निधन की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया है. साथ ही पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है. सिंगर के घर में सड़ी-गली हालत में उनका शव मिला था, लेकिन शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई.

पड़ोसियों ने पुलिस को दी जानकारी

इतना ही नहीं बल्कि अगर रिपोर्ट्स के मानें तो, बलजीत सिंह पिछले करीब चार से पांच दिनों से नजर नहीं आ रहे थे. जी हां, फिर 3 सितंबर को सिंगर के पड़ोसियों को उनके घर से तेज दुर्गंध आई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घर का दरवाजा खुलवाया तो सिंगर का शव अंदर बिस्तर पर मिला, जिसकी हालत बेहद खराब थी.

विज्ञापन

सिंगर की मौत को लेकर खड़े हुए कई सवाल

सिंगर बलजीत सिंह के निधन को लेकर कई सवाल खड़े हो घए हैं. पुलिस ने मामले की शुरुआती सिचुएशन को देखते हुए हर एंगल से जांच शुरू की है. साथ ही घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम भी पहुंची. इसके बाद शुरुआती जांच में मौत को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने फिलहाल हत्या या किसी अन्य तरह की साजिश की आशंका को खारिज किया है.

जांच और उपलब्ध सबूतों की पड़ताल जारी

इतना ही नहीं बल्कि पुलिस के मुताबिक, बलजीत सिंह की मौत हार्ट अटैक से होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है, लेकिन मामले की जांच और उपलब्ध सबूतों की पड़ताल जारी है. इसके अलावा बलजीत सिंह के परिवार की ओर से उनकी मौत में ड्रग्स से जुड़े एंगल की जांच की भी मांग की गई है.

विज्ञापन

पुलिस ने क्या कहा?

दरअसल, परिजनों ने दावा किया कि वो पिछले कुछ समय से नशे से जुड़ी परेशानी से जूझ रहे थे. कुछ दिन पहले उन्हें कथित तौर पर ऐसे इलाकों के आसपास देखा गया था, जहां ड्रग्स की बिक्री की बात कही जाती है. साथ ही पुलिस ने भी बताया है कि सिंगर के खिलाफ पहले एक ड्रग से जुड़ा मामला रहा था. हालांकि, पुलिस अधिकारी ने ये भी साफ किया कि उन्हें ड्रग्स का आदी नहीं बताया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ