Meena Kumari, Dharmendra: बॉलीवुड के कई किस्से और कहानियां ऐसी हैं, जिनके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं. साथ ही ये गम से भरे हुए हैं. मीना कुमारी और धर्मेंद्र ने कई फिल्मों में साथ काम किया. दोनों की जोड़ी खूब पॉपुलर भी हुई और उन्हें लोगों का प्यार भी मिला, लेकिन मीना कुमारी और धर्मेंद्र का अफेयर हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित और दर्दनाक किस्सों में से एक है. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे दोनों का ब्रेकअप हुआ था?
अपने स्वार्थ के लिए करीब आए लोग
मीना कुमारी अपनी सारी जिंदगी इमोशनली और मेंटली घुटती रहीं. लोगों ने अक्सर उनका फायदा उठाया. अपने स्वार्थ के लिए लोग उनसे अटैच भी हुए, लेकिन मतलब पूरा होने पर एक झटके में किनारा भी कर लिया. इस तरह के लोगों की अगर लिस्ट बनाई जाए, तो इसमें बहुत सारे नाम हैं, जिनमें से एक है बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का.
धर्मेंद्र से बेहद प्यार करती थीं मीना कुमारी
धर्मेंद्र के करियर को आगे बढ़ाने में मीना कुमारी का बहुत बड़ा योगदान था और इस बात को कोई झूठला नहीं सकता. ये भी कह सकते हैं कि इंडस्ट्री में ही-मैन को स्थापित करने के लिए मीना की ही कोशिशें थीं. इसके पीछे एक सबसे बड़ा कारण ये भी था कि मीना, धर्मेंद्र से बेहद प्यार करती थीं.
कई फिल्मों में साथ किया काम
हाल ये था कि मीना ने कुछ प्रोड्यूसर्स के सामने ये शर्त रख दी थी कि उनकी फिल्म में हीरो धर्मेंद्र ही होना चाहिए. मीना की ये शर्त प्रोड्यूसर्स को माननी भी पड़ती थी क्योंकि वो मीना कुमारी थीं. धर्मेंद्र और मीना ने कई फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों के दौरान मीना कुमारी और धर्मेंद्र का रोमांस जग-जाहिर हो चुका था.
सुपरस्टार बन गए धर्मेंद्र
फिर आई फिल्म ‘फूल और पत्थर’, जिससे धर्मेंद्र सुपरस्टार बन गए. स्टार बनने के बाद ही-मैन बिजी रहने लगे और उनके पास मीना कुमारी के लिए समय नहीं बचा और फिर धीरे-धीरे वो मीना कुमारी से दूर होते चले गए. इतना ही बल्कि मीना कुमारी के बीमार होने के बाद भी धर्मेंद्र उन्हें समय नहीं दे पाए.
पार्टी में हुआ दोनों का आमना-सामना
मीना और धर्मेंद्र के बीच आई इस दूरी, खटास ने इनके रिश्ते को तोड़ दिया. मीना कुमारी को इस रिश्ते के टूटने का गम धर्मेंद्र से कई गुना ज्यादा था. इस घटना के बाद फिर एक पार्टी में दोनों का आमना-सामना हुआ. इस पार्टी में जब धरम से मीना का सामना हुआ, तो कुछ पलों के लिए दोनों एक-दूसरे को देखते ही रह गए.
मीना को पहुंचा गहरा दुख
इस दौरान ही-मैन ने बीच-बीच में मीना कुमारी को देख जरूर, लेकिन ना तो वो उनके पास गए और ना ही हाल-चाल पूछा. धर्मेंद्र के इस एटीट्यूड से मीना को गहरा दुख पहुंचा था और उन्हें गहरी चोट लगी थी. मीना ने खूब कोशिश की थी कि उनके चेहरे पर कोई शिकन ना दिखे, लेकिन इस दुख, इस पीड़ा और इस टीस को मीना कुमारी छुपा नहीं पाई और वो पार्टी छोड़कर चली गईं.
यह भी पढ़ें- जब ‘जादूगर’ के सेट पर फरिश्ता बने अमिताभ बच्चन, यूं बचाई थी एक लड़की की जान
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines