दिव्या भारती हिंदी सिनेमा की वो ऐसी शख्सियत थीं, जो पर्दे पर आते ही छा गई थीं. ऋषि कपूर से लेकर गोविंदा तक जैसे कलाकारों के साथ काम किया है. उनके नैन-नक्श, एक्सप्रेशन और डायलॉग डिलीवरी कमाल की थी. ऋषि कपूर संग एक्ट्रेस ने ‘दीवाना’ और गोविंदा संग ‘शोला और शबनम’ जैसी फिल्मों में काम किया था और स्क्रीन पर सबसे कम उम्र की सबसे ज्यादा हिट देने वाली अभिनेत्री थीं लेकिन 5 अप्रैल 1993 उस मनहूस रात को वो दुनिया को अलविदा कह गईं. उन्हें लेकर लोगों ने कई तरह के दावे किए हैं. ऐसे में अब उनकी मौत को लेकर सालों बात दावा किया गया कि वो अपनी जिंदगी में खुश नहीं थीं.
दरअसल, दिव्या भारती की मौत को उनके चाहने वालों ने दुर्घटना नहीं साजिश बताया था. उनकी मौत की गुत्थी भी आज तक सुलझ नहीं पाई. ऐसे में अब एक्टर मास्टर राजू ने हालिया इंटरव्यू में दिव्या को लेकर बड़ा खुलासा या फिर यूं कहें कि दावा किया कि वो अपनी असल जिंदगी में खुश नहीं थीं. उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस को लगता था कि उनका इस्तेमाल किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Jana Nayagan के मेकर्स ने पकड़ी समझौते की राह, सेंसर बॉर्ड के खिलाफ दर्ज केस लेंगे वापस!
दिव्या संग होती थी घंटों बातें- मास्टर राजू
मास्टर राजू ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन से बात की और इस दौरान दिव्या भारती को लेकर बड़े दावे किए. उन्होंने बताया कि वो इंडस्ट्री में दिव्या और पूजा भट्ट के बेहद करीब थीं. यही वो दो हीरोइन्स थीं, जिनके उन्होंने खुद को बेहद ही करीब बताया. उनका कहना है कि दोनों ही एक्ट्रेस उन्हें बेहद अच्छी लगती थीं. आज भी अभी भी उन्हें पूजा इलेक्शन के दिन मिली थीं. उनका कहना है कि दोनों ही एक्ट्रेस बिल्कुल भी फिल्मी नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि वो दिव्या के साथ भी घंटों-घंटों बात करते थे.
जिंदगी में नाखुश थीं दिव्या भारती
इतना ही नहीं, मास्टर राजू ने दिव्या भारती को लेकर कहते हैं कि वो बहुत ही स्वीट लड़की थीं. उनका करियर भी अच्छा खासा चल रहा था. राजू ने कहा कि एक वक्त आया था जब लोग कहने लगे थे कि वो श्रीदेवी को रिप्लेस करेंगी. उन्होंने कहा कि दिव्या का श्रीदेवी संग करियर काफी प्रोमिसिंग था और वो एक्सीडेंट होना था. राजू ने कहा कि कई चीजें हैं, जो वो ऑन रिकॉर्ड नहीं बोलना चाहेंगे. क्योंकि अब वह नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि वो बहुत अकेली और दुखी थीं.
यह भी पढ़ें: 7 बार हुआ प्यार, फिर भी जिंदगी भर रहीं तन्हा, दुनिया थी लुक्स की दीवानी; पहचाना कौन है ये हसीना?
वह अकेली थीं- मास्टर राजू
राजू आगे बताते हैं कि दिव्या करियर में बहुत खुश थीं लेकिन असल जिंदगी में खुश नहीं थीं. राजू ने दावा किया कि वो रिश्तों में बहुत खुश नहीं थीं. एक्टर ने ये भी क्लीयर किया कि ऐसा नहीं है कि वो अपनी जिंदगी के पुरुषों से नाखुश थीं या अपने लवर्स से लेकिन कुछ दूसरे लोगों से परेशान थीं. राजू ने ज्यादा डिटेल में जाने से इनकार किया. उन्हें लगता था कि एक्ट्रेस को इस्तेमाल किया जा रहा है. राजू ने कहा कि एक्ट्रेस को लगता था कि वो कमा रही थीं और काम करती थीं तो उनके पैसे ऐसे यूज हो हो रहे हैं. बहुत सारी चीजें होने का दावा भी किया गया. राजू ने कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बनने से इनकार किया और क्लीयर कहा कि वो खुश नहीं थीं.
राजू ने कहा कि जब अभिनेत्री की मौत की खबर उन्हें मिली तो ये उनके लिए काफी शॉकिंग था. गौरतलब है कि दिव्या भारती की मौत 5 अप्रैल, 1993 को हुई थी. एक्ट्रेस की मौत बॉम्बे में अपने पांचवीं मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से गिरने के बाद हुई थी और वो 19 साल की थीं. हालांकि, उनकी मौत को फैंस साजिश बताते हैं. लेकिन वो गुत्थी आज तक सुलझ नहीं पाई. अगर आधिकारिक तौर पर अभिनेत्री के निधन को दुर्घटना बताया गया.
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
2 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
2 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
2 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
2 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
2 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines