Manoj Muntashir Apoligised Adipurush: प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष साल के शुरुआत में रिलीज हुई थी। 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की खूब आलोचना हुई थी। इसके डायलॉग्स के लिए मनोज मुंतशिर को जमकर ट्रोल किया गया था। उनको सोशल मीडिया पर भी उनको आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब एक इंटरव्यू के दौरान मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir Apoligised Adipurush) ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि आदिपुरुष लिखने के दौरान उनसे भूल हुई है। मनोज ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि उनकी वजह से दर्शकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, लेकिन उनको भी दूसरा मौका मिलना चाहिए।
‘गलती है यह’
मनोज मुंतशिर ने एक इंटरव्यू में आदिपुरुष को अपनी गलती बताया है। इंटरव्यू में मनोज ने बताया कि मैं इतना असुरक्षित इंसान नहीं हूं कि यह कहकर अपनी राइटिंग स्किल का बचाव करूंगा कि मैंने अच्छा लिखा है, यह 100 प्रतिशत गलती है। लेकिन, उस गलती के पीछे कोई बुरी मंशा नहीं थी। मेरा धर्म को ठेस पहुंचाने या सनातन को परेशानी पहुंचाने या भगवान राम को बदनाम करने या हनुमान जी के बारे में कुछ ऐसा कहने का बिल्कुल भी इरादा नहीं था जो है ही नहीं।
यह भी पढ़ें: 11 साल बाद दिवाली पर Tiger 3 तोड़ेगी रिकॉर्ड, आखिर मेकर्स ने लक्ष्मी पूजा के दिन क्यों लिया ऐसा रिस्क
बदलने पड़े थे डायलॉग्स
मनोज ने आगे कहा, मैं ऐसा करने के बारे में कभी सोचूंगा, लेकिन हां मैंने बहुत बड़ी गलती की है। इस घटना से मैंने बहुत कुछ सीखा है और यह एक अच्छी प्रक्रिया थी। अब से मैं बहुत सावधान रहूंगा लेकिन इस बात का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि हम अपने बारे में बात करना बंद कर देंगे। बता दें कि आदिपुरुष के डायलॉग्स पर जमकर बवाल हुआ था, जिसके बाद मनोज मुंतशिर को इसके डायलॉग्स बदलने पड़े थे।
‘मिले दूसरा मौका’
हालांकि आखिर में मनोज ने कहा, उन लोगों को दूसरा मौका जरूर मिलना चाहिए जो खुद को साबित कर चुके हैं। मुझे लगता है कि मैंने पहले भी अच्छा काम किया है, तो एक मौका तो मैं भी डिजर्व करती हूं। बता दें कि मनोज ने बाहुबली के भी डायलॉग्स लिखे थे जो कि लोगों को खूब पसंद आए थे। इसके अलावा फिल्म केसरी के गाने तेरी मिट्टी के बोल लिखने के लिए भी खूब तारीफ मिली थी।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
15 mins ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
7 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines