Malaika Arora Arbaaz Khan Son Arhaan : अरबाज खान (Arbaaz Khan) की शादी के बाद से मलाइका अरोड़ा और उनका बेटा अरहान (Arhaan Khan) लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। दिन में खबर आई थी कि एक तस्वीर वायरल होने पर अरहान खान के खिलाफ पुलिस एक्शन की मांग जा रही है। इस बीच अब अरहान से जुड़ी एक मजेदार गॉसिप सामने आई है, खबरों को मुताबिक अरहान बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस की बेटी को डेट कर रहे हैं।
राशा थडानी के साथ अरहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जी हां रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरहान का नाम जिस एक्ट्रेस की बेटी के साथ लिया जा रहा है, वह बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन हैं। रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी के साथ अरहान के डेट की खबरें गॉसिप के रूप में फैल रही हैं। दरअसल यह गॉसिप तब शुरू हुई जब राशा थडानी के साथ अरहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है दोनों एक ही कार में बैठते नजर आ रहे हैं, राशा ने इस आउटिंग के दौरान ब्लैक टॉप और ब्लू जींस पहनी है और अरहान ने व्हाइट टीशर्ट के साथ पैंट पहनी हुई है।
‘भाई क्या इसका चक्कर चल रहा है’
फैंस ने वीडियो देख कमेंट्स की बरसात कर दी है, एक यूजर ने लिखा है, क्या वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? दूसरे यूजर ने लिखा है, भाई क्या इसका इससे चक्कर चल रहा है ? कई यूजर्स का कहना है, दोनों दोस्त भी हो सकते हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
ये भी पढे़ं-Malaika और Arbaaz के बेटे Arhaan से क्या हुई चूक
बता दें, अभी हाल ही में अरबाज खान और शूरा खान की शादी में भी राशा थडानी को रवीना टंडन के साथ देखा गया था। दूसरी तरफ अरहान ने पापा अरबाज की शादी में गिटार बजाकर माहौल बना दिया था। राशा के वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो राशा थडानी अभिषेक कपूर की आगामी फिल्म से जल्द ही डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तक रिवील नहीं किया गया है। यह फिल्म अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन की भी पहली फिल्म है।
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 hr agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
7 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
23 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines