Blockbuster Film: हिंदी सिनेमा ने कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जिन्हें लोगों ने बेहद पसंद किया है. साथ ही इन फिल्मों ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं और समय-समय पर ये ओटीटी पर ट्रेंड भी कर जाती है. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने एक-दो या फिर तीन नहीं बल्कि 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते थे और नया रिकॉर्ड बनाया था. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म ‘लापता लेडीज’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘लापता लेडीज’ है. इस फिल्म को लोगों ने बेहद पसंद किया था और खूब प्यार दिया था. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म ‘लापता लेडीज’ भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भी गई थी, लेकिन नॉमिनेशन की रेस से बाहर हो गई थी.
बजट से सात गुना ज्यादा कलेक्शन
छोटे बजट और स्टार्स की इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस बल्कि ओटीटी पर भी दर्शकों का दिल जीत लिया था और ये छा गई थी. अपने बजट से सात गुना ज्यादा कमाई करने वाली इस फिल्म का निर्देशन किसी और ने नहीं बल्कि सुपरस्टार आमिर खान की दूसरी एक्स वाइफ किरण राव ने किया था.
फिल्म के स्टार्स
फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म में प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन और छाया कदम जैसे स्टार्स ने बेहद अहम रोल अदा किए थे. ‘लापता लेडीज’ के बजट की बात करें तो इस फिल्म को 4-5 करोड़ रुपये में बनाया गया था, लेकिन इसने भारत में 20 और वर्ल्डवाइड 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था.
13 कैटेगिरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स
अब अगर इस फिल्म के रिकॉर्ड की बात करें तो इसने एक-दो या फिर तीन नहीं बल्कि 13 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए थे. ‘लापता लेडीज’ को बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल- रवि किशन, बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल- छाया कदम, बेस्ट डायलॉग- स्नेहा देसाई, बेस्ट म्यूजिक एलबम- राम संपत, बेस्ट लिरिक्स- प्रशांत पांडे, बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- अरिजीत सिंह (सजनी), बेस्ट डेब्यू फीमेल- नितांशी गोयल, बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- राम संपत, बेस्ट कॉस्ट्यूम- दर्शन जालन, बेस्ट स्क्रीनप्ले- स्नेहा देसाई, बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स- प्रतिभा रांटा, बेस्ट डायरेक्टर- किरण राव, बेस्ट फिल्म- लापता लेडीज की कैटेगिरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले थे.
यह भी पढ़ें- इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर का निधन, कैसे गई Prashant Tamang की जान?
संबंधित खबरें
11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
3 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
11 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
12 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
15 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
16 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
19 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
21 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
22 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
1 day agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines