इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर का निधन, कैसे गई Prashant Tamang की जान?

Prashant Tamang Passes Away: रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 3’ के विनर और सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का निधन हो गया है. प्रशांत तमांग के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है.

Prashant Tamang

Prashant Tamang. IMAGE CREDIT- Social media

Prashant Tamang Passes Away: मनोरंजन जगत से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 3’ के विनर और सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का निधन हो गया है. फिल्ममेकर राजेश घाटानी ने तमांग की मौत की पुष्टि की है. इस खबर के आने के फैंस हैरान और परेशना हो गए हैं. साथ ही फैंस प्रशांत तमांग की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.

विज्ञापन

कैसे गई प्रशांत तमांग की जान?

फिल्ममेकर राजेश घाटानी के अनुसार, आज नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर उनका निधन हो गया. सिंगर महेश सेवा के अनुसार, तमांग की जान कार्डियक अरेस्ट की वजह से गई है. गौरतलब है कि भारतीय मूल के नेपाली सिंगर प्रशांत तमांग ने साल 2007 में भारतीय रियलिटी टीवी शो इंडियन आइडल के तीसरे सीजन को जीतने के बाद खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी.

विज्ञापन

फिल्मों में भी किया अभिनय

इसके बाद नेपाल में भी उनकी पॉपुलैरिटी खूब बढ़ गई थी. उन्होंने कई नेपाली गाने भी गाए हैं जो आज भी फैंस को बेहद पसंद आते हैं और लोगों के बीच पॉपुलर हैं. ना सिर्फ सिंगिंग बल्कि तमांग ने कई नेपाली फिल्मों में अभिनय भी किया था, जिनमें गोरखा पलटन, परदेशी और परदेशी 2 जैसी फिल्में शामिल हैं.

कई सालों से दिल्ली रह रहे थे प्रशांत

बता दें कि प्रशांत हाल के सालों में दिल्ली रह रहे थे, जहां उनका निधन हो गया. प्रशांत तमांग का जन्म 4 जनवरी 1983 को पश्चिम बंगाल, भारत के दार्जिलिंग में रूपा तमांग और मदन तमांग के घर हुआ था. प्रशांत ने सेंट रॉबर्ट स्कूल में पढ़ाई की थी. एक हादसे में उनके पिता के निधन का निधन हो गया था, जिसके बाद तमांग ने स्कूल छोड़ दिया और अपने पिता की जगह परकोलकाता पुलिस में कांस्टेबल के रूप में भर्ती हो गए थे.

विज्ञापन

2011 में की थी शादी

बताते चलें कि कोलकाता पुलिस में रहते हुए उन्होंने पुलिस ऑर्केस्ट्रा के लिए गाना गाया था. उन्होंने 16 फरवरी 2011 को भारत के नागालैंड में फ्लाइट अटेंडेंट गीता थापा (मार्था एली) से शादी की थी. अब प्रशांत इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो लोगों के दिलों में हमेशा रहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ