Kumar Sanu Viral Song: कुमार सानू के एक नहीं बल्कि कई गाने ऐसे हैं, जो आज भी बेहद पॉपुलर हैं और लाखों लोगों को पसंद हैं. कुमार सानू के कई हिट सॉन्ग हैं, जो यादगार बने हुए हैं. इन दिनों कुमार सानू का 28 साल पुराना गाना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं बल्कि यूजर्स इस गाने पर धड़ाधड़ रील्स भी बना रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सा गाना है?
फिल्म ‘हीरो हिंदुस्तानी’ का गाना
इन दिनों कुमार सानू का जो गाना वायरल हो रहा है, वो कोई और नहीं बल्कि साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘हीरो हिंदुस्तानी’ का है. इस गाने का टाइटल है ‘दीवाना-दीवाना मैं तेरा’ और ये एक रोमांटिक गाना है, जिसे महेश बाबू की पत्नी और एक्ट्रेस नम्रता शिरोड़कर और अरशद वारसी पर फिल्माया गया था.
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप गाना सुपरहिट
गौरतलब है कि 28 साल पहले रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी, लेकिन फिल्म का ये गाना सुपरहिट हो गया था, जो अब फिर से चर्चा में आ गया है. जी हां, 90 के दशक के इस रोमांटिक ट्रैक पर इंस्टाग्राम रील्स और शॉट्स का एक जबरदस्त ट्रेंड चल रहा है. यूजर्स गाने पर खूब वीडियो बना रहे हैं.
कुमार सानू और साधना सरगम की आवाज
इस गाने में एक तरफ जहां अरशद वारसी और नम्रता शिरोड़कर की शानदार केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया है, तो दूसरी ओर कुमार सानू और साधना सरगम की आवाज भी लोगों के दिलों को छू रही है. बता दें कि इस रोमांटिक गाने के लिरिक्स जमीर काजमी ने लिखे थे और इसका म्यूजिक अनू मलिक ने दिया था.
गाने के बोल
इंटरनेट पर वायरल हो रहे कुमार सानू के इस गाने के बोल की बात करें तो इस गारे के बोल इस तरह हैं कि ना सोना ना चांदी ना हीरे ना मोती, सारी दुनिया से मैं बेगाना…दीवाना दीवाना मैं तेरा, ओ सनम जानेमन! दीवानी दीवानी मैं तेरी, ओ सनम जानेमन. वहीं, अगर फिल्म ‘हीरो हिंदुस्तानी’ की बात करें तो साल 1998 में आई इस फिल्म में अरशद वारसी और नम्रता शिरोड़कर के अलावा कादर खान, परेश रावल, परमीत सेठी और शक्ति कपूर अहम भूमिका में थे.
यह भी पढ़ें- 4 महीनों से लगातार ओटीटी पर ट्रेंड कर रही एक्शन से भरी ये फिल्म, नहीं देखी तो तुरंत देख डालिए
संबंधित खबरें
'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
10 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
12 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
13 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
14 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
15 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
16 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
1 day agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
1 day agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines