हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Kriti Sanon ने 22 की उम्र में दिया था पहला ऑडिशन, टू-पीस पहनने से कर दिया था इनकार, Video Viral

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो एक्ट्रेस के पहले ऑडिशन का है. इस वीडियो में कृति बेहद कॉन्फिडेंस से एक्ट कर रही हैं.

विज्ञापन
Kriti Sanon. image credit- social media

Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को हाल ही में धनुष के साथ फिल्म ‘तेरे इश्क में’ में देखा गया था. इस फिल्म में धनुष और कृति की जोड़ी को लोगों का बेहद प्यार मिला है. इस बीच अब कृति सेनन का पहल ऑडिशन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कृति को लेकर कई बातों का खुलासा हुआ है. आइए जानते हैं कि वायरल हो रहे वीडियो में क्या-क्या है?

कृति सेनन का पहला ऑडिशन वीडियो वायरल

दरअसल, इंटरनेट पर कृति सेनन का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि कृति बेहद कॉन्फिडेंस से अपना इंट्रो देती हैं और उन्होंने झालरदार डिजाइन वाली सफेद ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहनी है. इस वीडियो में कृति बेहद सुंदर भी लग रही हैं. हालांकि, उनका ये लुक बेहद सिंपल है, लेकिन फिर भी कमाल का है.

एक्ट्रेस की हाइट क्या?

वायरल हो रहे वीडियो में कृति एक सीन के लिए ऑडिशन दे रही हैं. वीडियो में बेहद कॉन्फिडेंस से एक्ट्रेस अपना एक्ट कर रही हैं और अपना सीन कर रही हैं. इसके अलावा इस वीडियो में कृति सेनन की हाइट 5’9 बताई गई है. बता दें कि एक्ट्रेस का ये वीडियो 22 साल की उम्र का है. कृति ने 22 साल की उम्र में अपना पहला ऑडिशन दिया था.

विज्ञापन

यूजर्स कर रहे तारीफ

अब कृति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहा है और अभिनेत्री की तारीफों के पुल बांध रहा है. इतना ही नहीं बल्कि कृति के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी इस पर जमकर अपना-अपना रिएक्शन दिया है.

कब रिलीज हुई थी फिल्म?

इसके अलावा अगर कृति की बात करें तो अभिनेत्री की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ आई थी, जिसको लोगों ने खूब पसंद किया है. एक्ट्रेस की फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म 28 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी. भले ही लोगों ने फिल्म को प्यार दिया था, लेकिन ये फिल्म टिकट खिड़की पर कमाई करने में नाकाम रही थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘घुटन महसूस…’, ‘अंगूरी भाभी’ के पास नहीं है मुंबई में घर, किराए के फ्लैट में रहती हैं एक्ट्रेस

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola