'घुटन महसूस…', 'अंगूरी भाभी' के पास नहीं है मुंबई में घर, किराए के फ्लैट में रहती हैं एक्ट्रेस

Shilpa Shinde: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने ‘भाभीजी घर पर हैं’ में वापसी की है. इन दिनों शिल्पा को लेकर खूब बातें हो रही हैं और एक्ट्रेस चर्चा में हैं. शिल्पा के पास मुंबई में कोई घर नहीं है. आइए जानते हैं कि इसको लेकर शिल्पा ने क्या कहा?

Shilpa Shinde

Shilpa Shinde. image credit- social media

Shilpa Shinde: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे लगातार सुर्खियों में छाई हुए हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक एक्ट्रेस की खूब चर्चा हो रही है. शिल्पा ने 10 साल बाद टीवी के पॉपुलर शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में वापसी की है. हालांकि, शिल्पा के पास मुंबई में कोई घर नहीं है और वो मुंबई में किराए पर रहती हैं. इसका खुलासा खुद शिल्पा ने किया है. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?

विज्ञापन

शिल्पा ने किया खुलासा

ई-टाइम्स से बात करते हुए शिल्पा ने इस बारे में बात की. शिल्पा ने बताया कि मुंबई में उनकी कोई प्रॉपर्टी नहीं है. इतना ही नहीं बल्कि वो मुंबई में किराए या फिर होटल में रहती हैं. शिल्पा ने बताया कि वापस सिटी लाइफ में रहना मुश्किल है. मैंने शो से जुड़ने का फैसला एकदम लिया था और बिना कुछ सोचे ही शो के लिए हां कर दी थी.

विज्ञापन

क्या बोलीं शिल्पा?

शिल्पा ने बताया कि आसिफ जी का कॉल आया था और उन्होंने फोन पर कहा कि हर कोई आपको आपको मिस कर रहा है, शो करिए. उनकी बात सुनकर मैं भी तैयार हो गई थी और दूसरी बार सोचा नहीं था. हालांकि, बाद में समझ आया कि कुछ चीजों को मैनेज करना बेहद मुश्किल होगा, क्योंकि मैं इस दुनिया से बाहर आ चुकी हूं.

ये थोड़ा चैलेंजिंग जरूर था- शिल्पा

शिल्पा ने कहा कि ये थोड़ा चैलेंजिंग जरूर था और अभी भी है. मैं उस फेज (कर्जत में रहना) को बहुत मिस करती हूं. हालांकि, आप दो नाव में सवार नहीं हो सकते और सही बैलेंस बनाना बहुत जरूरी है. इसके आगे शिल्पा से कर्जत में रहने को लेकर सवाल किया गया. एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वो वहां रहने को मिल करती हैं?

विज्ञापन

मूवऑन कर चुकी हूं- शिल्पा

इसके जवाब में शिल्पा ने कहा कि हां मैं वहां रहना और उस लाइफ को मिस करती हूं क्योंकि वहां के मुकाबले शहर में शोर था. मुंबई आने के बाद मुझे बहुत अजीब-सा फील हुआ और घुटन-सी महसूस हुई और मैं सोच रही थी कि ये कितना अजीब है. हालांकि, अब शहर की लाइफ से मैं पूरी तरह से मूवऑन कर चुकी हूं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ