Bollywood Superstar: हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक सुपरस्टार रहे हैं. कुछ सुपरस्टार्स और उनसे जुड़े किस्से भी बेहद कमाल के हैं. किस्से और कहानियों की इस सीरीज में आज हम आपको हिंदी सिनेमा के उस जीनियस सुपरस्टार के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपने घर के बाहर ‘Be Aware’ का बोर्ड लगाया था. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन थे और क्या है इनसे जुड़ा ये हैरान करने वाला किस्सा?
घर के बाहर लगाया था बोर्ड
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि किशोर कुमार थे. हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक किशोर कुमार मल्टी टैलेंटेड होने के साथ-साथ शरारती भी थे. जब किशोर कुमार का जुहू में बंगला तैयार हो रहा था, तो उस वक्त को कुछ समय के लिए एक घर मे रुके थे. उस दौरान उन्होंने अपने घर के बाहर दरवाजे पर एक बोर्ड लगा दिया था, जिस पर लिखा था ‘Be Aware of Kishor Kumra’ यानी किशोर कुमार से सावधान रहें.
डायरेक्टर एच. एस. रवैल
फिर हुआ कुछ ऐसा कि एक बार प्रोड्यूसर-डायरेक्टर एच. एस. रवैल किशोर कुमार के इसी घर में गए थे. उस दौरान निर्माता-निर्देशक एच. एस. रवैल को किशोर कुमार के उधार लिए पैसे लौटाने थे और वो उनके घर आए थे. जैसे ही एच. एस. रवैल ने किशोर कुमार के पैसे लौटाए और वो उठकर जाने लगे, तो जाने से पहले उन्होंने किशोर कुमार से हाथ मिलाया और किशोर कुमार ने उनके हाथ पर काट लिया.
एच. एस. रवैल हुए थे हैरान
अब किसी के साथ अचानक से ऐसा कुछ हो जाए, तो आप सोच सकते हैं कि उसका क्या रिएक्शन होगा और वो कितना हैरान होगा. अचानक हुए इस हमले से एच. एस. रवैल की भी हालत कुछ ऐसी ही हुई थी. एच. एस. रवैल इस हमले से एकदम हैरान रह गए और उनके मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला.
किशोर कुमार का अंदाज
इसके बाद खुद किशोर कुमार ने कहा कि आपने घर के अंदर आते हुए नहीं देखा कि बाहर बोर्ड पर क्या लिखा हुआ है? ‘किशोर कुमार से सावधान’. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं था कि किशोर कुमार ने इस अंदाज में कोई मजाक किया था. वहीं, अगर किशोर कुमार की बात करें तो उन्होंने साल 1946 में फिल्म ‘शिकारी’ से बतौर अभिनेता शुरुआत की थी और साल 1948 में फिल्म ‘जिद्दी’ से अपना पहला गाना गाया था. उन्होंने ‘चलती का नाम गाड़ी’ (1958) और ‘पड़ोसन’ (1968) जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है. आज भी किशोर कुमार का जिक्र लोगों की जुबान पर मिल जाता है.
यह भी पढ़ें- The Vvan से लेकर Drishyam 3 तक… सितंबर-अक्टूबर में रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, मिलेगा मनोरंजन का तगड़ा डोज
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
5 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
6 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines